BSNL ने अपने ग्राहकों के ल‍िए शुरू क‍िया 'BSNL My Offer'

अगर आप भी बीएसएनएल (BSNL) के ग्राहक (Customer) है तो आपके ल‍िए अच्‍छी खबर है।

नई द‍िल्‍ली: अगर आप भी बीएसएनएल (BSNL) के ग्राहक (Customer) है तो आपके ल‍िए अच्‍छी खबर है। सरकारी टेलिकॉम कंपनी BSNL अपने यूजर्स के लिए BSNL माय ऑफर्स फीचर (My offer feature) लाया है। BSNL का यह नया फीचर यूजर्स को अपने फोन में *121# डॉयल करने से मिलेगा। यह नया फीचर यूजर्स को उनके लिए बेस्ट स्पेशल टैरिफ वाउचर (STV) के बारे में बताएगा। यानी, इस फीचर की मदद से यूजर्स (user) यह जान सकेंगे कि कौन सा रिचार्ज प्लान उनके लिए बेस्ट है। यह फीचर यूजर्स (Feature users) के यूजेज पैटर्न के आधार पर बेस्ट स्पेशल टैरिफ वाउचर (Best Special Tariff Voucher) के बारे में बताएगा।

BSNL Launches BSNL My Offer For Customers

जानकारी दें कि BSNL ने कहा है कि उसका यह फीचर रिटेलर्स (Retailers) के लिए भी उपलब्ध होगा। इस फीचर (Feature) की मदद से रिटेलर्स अपने कस्टमर्स (customers) की मदद कर सकेंगे।

BSNL रमजान स्‍पेशल ऑफर

वहीं दूसरी ओर इस बात की भी जानकारी दें कि BSNL ने आंध्र प्रदेश (Andhra pradesh) और तेलंगाना (Telangana) में अपने कस्टमर्स के लिए एक स्पेशल रमजान ऑफर (Special Ramzan Offer)की घोषणा की है। इस ऑफर के तहत कस्टमर्स को 899 रुपये वाला प्रीपेड रिचार्ज प्लान (Prepaid recharge plan) सिर्फ 786 रुपये में मिलेगा। BSNL ने अपने यूजर्स के लिए *121# माय ऑफर्स फीचर (Feature) शुक्रवार को पेश किया है। BSNL ने बताया है कि इस फीचर के तहत ग्राहकों को उनके पिछले यूजेज पैटर्न के आधार पर सबसे उपयोगी स्पेशल टैरिफ वाउचर (Special tariff voucher) का सुझाव दिया जाएगा। स्पेशल टैरिफ वाउचर को लेकर और सुझाव चाहने वाले ग्राहक अपने फोन में *121*1# डॉयल करके जानकारी हासिल कर सकते हैं।

BSNL ने कहा है, 'इस फीचर का प्राथमिक उद्देश्य यह है कि ग्राहक (Customers) ज्यादा उपयोगी वाउचर को रिचार्ज कराएं ताकि उन्हें अपने पैसे की बेहतर वैल्यू मिल सके।' इसके अलावा, रिटेलर्स (Retailers) भी अपने कस्टमर्स के लिए सुझाव हासिल करने को इस सर्विस (Service) का इस्तेमाल कर सकते हैं। रिटेलर्स को *121कस्टमर का नंबर# डॉयल करना होगा।

अनलिमिटेड सॉन्ग चेंज ऑप्शन का भी ले मजा

यानी, रिटेलर्स को *121 के बाद अपने कस्टमर का 10 अंक का नंबर डालना होगा और उसके बाद # लिखकर डॉयल करना होगा। वहीं, स्पेशल रमजान ऑफर (Special Ramzan Offer) में 899 रुपये वाला प्लान 786 रुपये में मिलेगा। इस रिचार्ज प्लान में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग (Unlimited voice calling) का फायदा मिलेगा। इसके अलावा, ग्राहकों को 1000 SMS, 5G डेटा (Data) और अनलिमिटेड सॉन्ग चेंज ऑप्शन (Unlimited song change option) के साथ फ्री पर्सनलाइज्ड रिंग बैक टोन (Free Personalized Ring Back Tone) मिलेगी।

More From GoodReturns

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+