भारत (India) ने ईरान (Iran) से तेल आयात (Oil imports) करना बंद कर दिया है।
नई दिल्ली: भारत (India) ने ईरान (Iran) से तेल आयात (Oil imports) करना बंद कर दिया है। जी हां अमेरिका (America) के प्रतिबंधों (Restrictions) से मिली छूट की अवधि इस महीने की शुरुआत में समाप्त होने के बाद भारत ने ईरान से कच्चा तेल (Crude oil) खरीदना बंद कर दिया है। अमेरिका (America)में भारत के राजदूत ने यहां यह जानकारी दी।

बता दें कि इस कदम के बाद भारत (India) एक और नया देश बन गया है जिसने ईरान से कच्चा तेल (Crude oil from Iran) खरीदना बंद कर दिया है। अमेरिका (America) ने ईरान के साथ परमाणु समझौते से खुद को अलग करने के बाद उसके खिलाफ कई आर्थिक प्रतिबंध (Economic sanctions) लगाने की घोषणा की थी। हालांकि उसने आठ देशों को ईरान से कच्चा तेल (Crude oil)खरीदने पर प्रतिबंधों से छूट दी थी। इस छूट की अवधि मई महीने की शुरुआत में समाप्त हो गयी।
वहीं श्रृंगला ने गुरुवार को यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि हम यह समझते हैं कि यह अमेरिका (America) के लिये एक प्राथमिकता है, हालांकि हमें इसकी कीमत चुकानी पड़ी है क्योंकि हमें सच में वैकल्पिक स्रोत (alternative sources) की तलाश करने की जरूरत है। वहीं उन्होंने कहा कि भारत (India) ने ईरान (Iran) के साथ ही वेनेजुएला (Venezuela) से भी कच्चा तेल (Crude oil) खरीदना बंद कर दिया है। जानकारी दें कि अमेरिका में भारत के राजदूत हर्षवर्धन श्रृंगला ने कहा कि अमेरिका द्वारा प्रतिबंध से मिली छूट की अवधि बढ़ाने से इनकार किए जाने के बाद भारत ने ईरान से कच्चा तेल (Crude oil)खरीदना बंद कर दिया है। उन्होंने कहा कि अप्रैल में भारत ने ईरान से खरीदे जाने वाले कच्चे तेल की मात्रा करीब 2.5 अरब टन से घटाकर एक अरब टन कर दी थी।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
