टेलीकॉम (Telecom) और ब्रॉडबेंड (Broadband) में मिल रही कड़ी टक्कर के बाद Airtel अपने डायरेक्ट-टू-होम (DTH) सर्विस (Service) पर फोकस कर रही है।
नई दिल्ली: टेलीकॉम (Telecom) और ब्रॉडबेंड (Broadband) में मिल रही कड़ी टक्कर के बाद Airtel अपने डायरेक्ट-टू-होम (DTH) सर्विस (Service) पर फोकस कर रही है। एयरटेल डिजिटल टीवी (Airtel Digital TV) ने कुछ नए पैक जारी किए हैं। इसमें कुछ रिजनल पैक (Regional pack) भी शामिल हैं। हालांकि ये पहला मौका नहीं जब एयरटेल (Airtel) ने रिजनल पैक जारी किया है। पहले भी एयरटेल डिजिटल टीवी (Airtel Digital TV) ने रिजनल टॉप अप पैक जारी किए हैं। डीटीएच सर्विस (DTH service) प्रदाता कंपनी ने 6 नए लॉन्ग टर्म प्लान (Long term plan) जारी किए हैं, जिसमें 6 महीने की वैधता और एक साल की वैधता (Validity) वाले प्लान हैं। इन प्लान में आपको विभिन्न चैनल देखने को मिलेंगे।

हिंदी वैल्यू एसडी चैनल पैक की वैधता 6 महीनों की
जानकारी दें कि एयरटेल डिजिटल टीवी (Airtel Digital TV)ने हिंदी वैल्यू एसडी चैनल पैक (Hindi value sd channel pack) जारी किया है। इस प्लान की वैधता 6 महीनों की है। ये एक एसडी पैक (SD pack) है और इसके लाभ आपको 6 महीने और 15 दिनों के लिए मिलेंगे। इस प्लान की कीमत 280 रुपए है। बता दें कि इस प्लान (Plan) को आप एक साल के लिए भी खरीद सकते हैं, इसकी कीमत 3,081 रुपए रहेगी और इसकी मल्टी प्राइसिंग (Multi pricing) 2,431 रुपए है।
वहीं दूसरी ओर यूडीपी 6 महीने पैक में एसडी क्वॉलिटी (SD quality) के चैनल मिल रहे हैं। इस प्लान की वैधता 180 दिनों की है। ये 200 रुपए के एमआईपी के साथ आता है। उपभोक्ताओं (Consumers) को इस प्लान के लिए 799 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं 12 महीनों के सब्सक्रिप्शन की कीमत (Price of Subscription) 1,349 रुपए होगी।
हालांकि इसके अतिरिक्त एयरटेल (Airtel) ने गुजरात वैल्यू स्पोर्ट एसडी पैक (Value Sport SD Pack) जारी किया है। इस प्लान की कीमत 336 रुपए है। 6 महीने के लिए ग्राहकों को 2,016 रुपए खर्च करने होंगे। इसकी वैधता 195 दिनों की है। एयरटेल (Airtel) ने गुजरात मेगा एसडी पैक (SD Pack) जारी किया है, जो 6 महीने और 12 महीने की वैधता (Validity) के साथ आता है। इस प्लान की के लिए यूजर्स (User) को 3,062 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं 12 महीनों के लिये यूजर्स को 5,612 रुपए खर्च करने होंगे।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
