घरेलू हवाई यात्रियों (Domestic air travelers) की संख्या अप्रैल महीने में 4.5 प्रतिशत घट गई।
नई दिल्ली: घरेलू हवाई यात्रियों (Domestic air travelers) की संख्या अप्रैल महीने में 4.5 प्रतिशत घट गई। देश में घरेलू हवाई यात्रियों (Air travelers) की संख्या में छह वर्षों में पहली बार अप्रैल में गिरावट आई है। बता दें कि दुनियाभर में सबसे तेजी से आगे बढ़ने वाले एविएशन मार्केट (Aviation market) होने का दम भरने वाले भारतीय एविएशन मार्केट (Indian Aviation Market) के लिए यह झटके से कम नहीं है। इस बात से भी अवगत करा दें कि अप्रैल में ही जेट एयरवेज (Jet airways) ने अपना परिचालन (Operating) अस्थायी तौर पर बंद (Temporarily closed) किया था।

हालांकि जेट (Jet) का परिचालन बंद होने से उसके सबसे बड़े प्रतिद्वंद्वी इंडिगो (Indigo) को भारतीय घरेलू बाजार (Indian domestic market) में 50 फीसदी हिस्सेदारी पर कब्जा जमाने में मदद मिली, जो एयर इंडिया (Air india) और स्पाइसजेट (SpiceJet) से काफी अधिक है। देश के विमानन नियामक (Aviation regulator) नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, अप्रैल में देश के भीतर 1.13 करोड़ यात्रियों ने हवाई यात्रा की, जो पिछले साल की समान अवधि में 1.15 करोड़ के आंकड़े से दो फीसदी कम है। वहीं इससे पहले विजय माल्या (Vijay Mallya) की विमानन कंपनी किंगफिशर एयरलाइंस (Kingfisher Airlines) के बंद होने के बाद जून 2013 में यात्रियों की तादाद तीन फीसदी घटकर 48.6 लाख रही थी।
जानकारी दें कि मार्च 2019 में घरेलू यात्रियों (Domestic passengers) की संख्या मामूली बढ़कर 1.160 करोड़ रही थी, जो पिछले साल की समान अवधि में 1.158 करोड़ थी। वहीं फरवरी के बाद यात्रियों की संख्या में वृद्धि घटकर इकाई आंकड़े में रह गई है, जो पिछले साल दहाई आंकड़े में थी। जबकि उल्लेखनीय है कि भारी वित्तीय संकट (Financial Crisis) से हारकर आखिरकार जेट एयरवेज (Jet airways) ने 17 अप्रैल को परिचालन अस्थायी रूप से बंद (Temporarily Closed) कर दिया। विमान पट्टे पर देने वाली कंपनियों को भुगतान न करने की वजह से फरवरी में इसके कई विमान खड़े हो गए थे।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
