गुरुवार को दिल्ली सर्राफा बाजार (Delhi Sarafa Bazar)में सोना (Gold) 10 रुपए की गिरावट में 32,670 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया।
नई दिल्ली: गुरुवार को दिल्ली सर्राफा बाजार (Delhi Sarafa Bazar)में सोना (Gold) 10 रुपए की गिरावट में 32,670 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। हालांकि, इस दौरान औद्योगिक मांग (Industrial demand) निकलने से चांदी (Silver) 200 रुपए चमककर 37,400 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। जबकि कल बुधवार को दिल्ली सर्राफा बाजार (Delhi Sarafa Bazar)में सोना (gold) 10 रुपए की तेजी में 32,680 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। जबिक चांदी (silver) 150 रुपए फिसलकर 37,200 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई।

डॉलर के दबाव में है सोना
लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, सोना (Gold)हाजिर 2.50 डॉलर की तेजी में 1,276.00 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। जून का अमेरिकी सोना (American gold) वायदा भी 0.50 डॉलर की गिरावट के साथ 1,273.70 डॉलर प्रति औंस बोला गया।
भारत में आज के सोने की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
हालांकि बाजार विश्लेषकों (Market analysts) ने बताया कि अमेरिका और चीन के बीच विवाद के गहराने से पीली धातु (Yellow metal) की मांग बढ़ गई है लेकिन इस पर साथ ही मजबूत डॉलर (Dollar) का दबाव भी है। अंतरराष्ट्रीय बाजारों (International markets) में चांदी हाजिर 0.03 डॉलर की बढ़त के साथ 14.45 डॉलर प्रति औंस के भाव बिकी।
गिन्नी की कीमत स्थिर रही
घरेलू जेवराती मांग की सुस्ती से सोना स्टैंडर्ड 10 रुपए लुढ़ककर 32,670 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। सोना बिटुर भी इतनी ही गिरावट के साथ 32,500 रुपए प्रति दस ग्राम के भाव बिका। आठ ग्राम वाली गिन्नी 26,500 रुपए पर टिकी रही।
औद्योगिक मांग (Industrial demand) आने से चांदी हाजिर 200 रुपए की तेजी में 37,400 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। चांदी वायदा 65 रुपए की गिरावट में 36,235 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। सिक्का (Coin) लिवाली और बिकवाली क्रमश: 79 हजार और 80 हजार रुपए प्रति सैकड़ा पर टिके रहे।
भारत में आज के चांदी कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
दिल्ली सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं के दाम
सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 32,670
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम : 32,500
चाँदी हाजिर प्रति किलोग्राम: 37,400
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 36,235
सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा : 79,000
सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा : 80,000
गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 26,500
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications