Stock Market : काउंटिंग डे पर रुझान की स्थिति साफ होते ही शेयर बाजार ने अपना असली रंग दिखाया। एक समय सेंसेक्स 1000 अंक तक की तेजी दिखा रहा था वो दोहपर में करीब 3 बजे 166.13 अंक की गिरावट के साथ 38944.08 अंक पर कारोबार कर रहा था। ऐसा ही नजारा निफ्टी में भी देखने को मिला। निफ्टी 49.5 अंक की गिरावट के साथ 11688.40 अंक पर कारोबार कर रहा था।
इससे पहले दिन में करीब 12 बजे निफ्टी ने 12000 अंक का आंकड़ा छू लिया। आज सुबह निफ्टी-50 ने 12,003.50 अंक का आंकड़ा छुआ। वहीं सेंसेक्स ने भी कुछ ही देर बाद 912.06 अंक की तेजी के साथ 40 हजार का आंकड़ा पार कर लिया। वहीं गुरुवार को शेयर बाजार में काउंटिंग डे वाले दिन भारी तेजी के साथ शुरुआत हुई। आज सेंसेक्स (Sensex) करीब 590.94 अंकों की तेजी के साथ 39701.15 अंक के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी (Nifty) 166.3 अंकों की तेजी के साथ 11904.20 अंक के स्तर पर खुला। वहीं बुधवार को रुपये (Rupee) में मामूली तेजी के साथ शुरुआात हुई। आज शेयर बाजार खुलते वक्त 821 शेयर बढ़त के साथ और 118 शेयर गिरावट के साथ खुले, वहीं 17 शेयर के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ। गुरुवार को रुपये (Rupee) में तेजी के साथ शुरुआात हुई। आज डॉलर (dollar) के मुकाबले रुपया 19 पैसे की मजबूती के साथ 69.46 रुपये के स्तर पर खुला।

निफ्टी (Nifty) के टॉप गेनर
-IndusInd Bank का शेयर करीब 114 रुपये की तेजी के साथ 1,632.85 रुपये के स्तर पर खुला।
-Indiabulls Hsg का शेयर करीब 43 रुपये की बढ़त के साथ 827.90 रुपये के स्तर पर खुला।
-SBI का शेयर करीब 15 रुपये की तेजी के साथ 356.40 रुपये के स्तर पर खुला।
-Adani Ports का शेयर करीब 16 रुपये की तेजी के साथ 401.60 रुपये के स्तर पर खुला।
-Zee Entertain का शेयर करीब 14 रुपये की तेजी के साथ 356.45 रुपये के स्तर पर खुला।
जानें लाइव शेयर रेट : BSE में लिस्टेड शेयर के रेट
निफ्टी (Nifty) के टॉप लूजर
-Vedanta का शेयर करीब 3 रुपये की गिरावट के साथ 163.75 रुपये के स्तर पर खुला।
-ONGC का शेयर करीब 1 रुपये की गिरावट के साथ 176.20 रुपये के स्तर पर खुला।
-Sun Pharma का शेयर करीब 1 रुपये की गिरावट के साथ 420.40 रुपये के स्तर पर खुला।
जानें लाइव शेयर रेट : NSE में लिस्टेड शेयर के रेट
dollar के मुकाबले 19 पैसे मजबूत खुला Rupee
Currency Market : गुरुवार को रुपये (Rupee) में तेजी के साथ शुरुआात हुई। आज डॉलर (dollar) के मुकाबले रुपया 19 पैसे की मजबूती के साथ 69.46 रुपये के स्तर पर खुला। वहीं बुधवार को डॉलर (dollar) के मुकाबले रुपया (rupee) 5 पैसे की बढ़त के साथ 69.66 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
यह भी पढ़ें : Share Market : Counting न बन जाएं Circuit Breakers का कारण
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

एडवांस टैक्स की दूसरी किश्त: 15 सितंबर की डेडलाइन, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती?



Click it and Unblock the Notifications
