पिछले महीने टाटा स्काई (Tata Sky) ने रिजनल स्मार्ट पैक (Regional Smart Pack) जारी किया था।
नई दिल्ली: पिछले महीने टाटा स्काई (Tata Sky) ने रिजनल स्मार्ट पैक (Regional Smart Pack) जारी किया था। अब कंपनी ने नए ब्रॉडकास्टर पैक (New broadcaster pack) पेश किए हैं। टाटा स्काई (Tata Sky)के नए पैक की कीमत 49 रुपए (बिना किसी टैक्स के) से शुरू होती है और ये बंगाली ऑडियंस के लिए फिट बैठता है। डीटीएच सेवा (DTH service) प्रदाता ने चार नए पैक जारी किए है, जिसमें स्टार बंगाली वैल्यू ए पैक (Star Bengali Value A Pack) , स्टार बंगाली वैल्यू बी पैक (Star Bengali Value B Pack) , स्टार बंगाली प्रीमियम ए पैक और स्टार बंगाली प्रीमियम बी पैक है। टेलीकॉम टॉक (Telecom talk) ने सबसे पहले टाटा स्टाई के इन चार रिजनल पैक की जानकारी दी है। इन सभी पैक में सबसे सस्ते पैक का नाम स्टार बंगाली वैल्यू ए पैक (Star Bengali Value A Pack) है, जिसकी कीमत 49 रुपए ( टैक्स के बाद 57.8 रुपए) है।

जानकारी दें कि इस पैक (Pack) में यूजर्स (user) को 14 स्टैंडर्ड डेफिनेशन के चैनल मिलते हैं, जिसमें नेशनल जियोग्राफिक, स्टार गोल्ड, जलशा मूवी, स्टार स्पोर्ट 2, स्टार स्पोर्ट 3 और अन्य शामिल हैं। वहीं स्टार बंगाली वैल्यू बी पैक भी इसी कीमत पर उपलब्ध है। इस पैक में भी कंपनी 14 स्टैंडर्ड डेफिनेशन (Standard Definition) के चैनल दे रही है। हालांकि इन दोनों पैक में प्रमुख अंतर ये है कि इस पैक में स्टार स्पोर्ट 1 बंगला की जगह स्टार स्पोर्ट 1 हिंदी चैनल मिल रहा है।
जबकि स्टार प्रीमियम ए प्लान (Star premium a plan) की कीमत 79 रुपए ( 93.2 रुपए टैक्स के साथ) है। इस पैक में 17 चैनल मिल रहे हैं, जिसमें फॉक्स लाइफ, नैट जियो वाइल्ड, नेशनल जियोग्राफिक, स्टार गोल्ड सलेक्ट, स्टार स्पोर्ट 1, स्टार स्पोर्ट 2, स्टार स्पोर्ट 3, स्टार स्पोर्ट बंगला और अन्य चैनल शामिल हैं। स्टार बंगाली प्रीमियम बी प्लान (Star Bengali Premium B plan) की कीमत 100.30 रुपए प्रति माह है और इसमें 21 चैनल मिल रहे हैं। इसमें भी स्टार स्पोर्ट 1 बंगला चैनल को स्टार स्पोर्ट 1 हिंदी से रिप्लेस किया गया है। इसके अतिरिक्त इस पैक में मूवी ओके, स्टार उत्सव मूवी, स्टार भारत और स्टार उत्सव चैनल मिल रहे हैं। इन सभी पैक को टाटा स्काई (Tata Sky) की आधिकारिक वेबसाइट (official website) से सीधे खरीदा जा सकता है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
