देश के तीसरे बड़े सरकारी बैंक (Government bank) पंजाब नेशनल बैंक (PNB) में जल्द ही तीन छोटे बैंकों को विलय होगा।
नई दिल्ली: देश के तीसरे बड़े सरकारी बैंक (Government bank) पंजाब नेशनल बैंक (PNB) में जल्द ही तीन छोटे बैंकों को विलय होगा। जी हां पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) दो या तीन सरकारी बैंकों के कंट्रोल को अपने हाथ में ले सकता है। रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इन बैंकों में ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स (Oriental Bank Of Commerce), आंध्रा बैंक (Andhra Bank) और इलाहाबाद बैंक (Allahabad Bank) शामिल हो सकते हैं। भारत सरकार लगातार छोटे क्षेत्रीय सरकारी बैंकों (Small regional government banks) को बेहतर प्रबंधन वाले सरकारी बैंकों में विलय की दिशा में प्रयास कर रही है। इसके माध्यम से सरकार का लक्ष्य बैड लोन्स (Bad Loans) के स्तर को कम करन है। इस समय सरकारी बैंकों के खातों (Bank accounts) में 9 लाख करोड़ रुपए के बैड लोन्स दर्ज (Bad loans entered) हैं, जो सकल घरेलू उत्पाद (GDP) के लगभग 5 फीसदी के बराबर हैं।
तीन महीने में शुरू हो सकती है प्रक्रिया
इस बात से भी अवगत करा दें कि बीते साल सरकार के स्वामित्व (Government ownership) वाले भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने आईडीबीआई बैंक (IDBI Bank) का अधिग्रहण किया था, जो सबसे ज्यादा बैड लोन्स (Bad Loans) वाले बैंकों (Bank) में से एक था। सूत्रों के मुताबिक, इस क्रम में पीएनबी (PNB) अगले तीन महीनों में बैंकों का कंट्रोल (Banks control) अपने हाथ में लेने की प्रक्रिया शुरू कर सकता है।
बैंकों के शेयरों में गिरावट
पीएनबी (PNB) का शेयर मंगलवार को लगभग 2.50 फीसदी कमजोर होकर बंद हुआ। वहीं इलाहाबाद बैंक के शेयर में 2.6 फीसदी और ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स (Oriental Bank of Commerce) में 1 फीसदी कमजोरी दर्ज की गई। भारत सरकार लगातार पीएसयू बैंकिंग सेक्टर (PSU banking sector) पर कर्ज के बोझ को कम करने की दिशा में काम कर रही है। हालांकि इस खबर पर पीएनबी (pnb) ने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया, वहीं दूसरे बैंकों को भेजे गए ईमेल पर कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। वहीं वित्त मंत्रालय ने भी इस पर टिप्पणी से इनकार कर दिया।
ग्राहकों पर होगा ये असर
जानकारी दें कि इलाहाबाद बैंक, OBC, और आंध्र बैंक का पीएनबी में विलय (PNB merger) से खाताधारकों (Account holder) पर कोई असर नहीं होगा। इलाहाबाद बैंक, OBC, और आंध्र बैंक के खाताधारकों को इस मर्जर प्रक्रिया से कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। बता दें कि बैंक जो भी फैसले लेगा उसके बारे में ग्राहकों को पहले सूचित किया जाएगा। हालांकि, खाताधारकों के लिए थोड़ा कागजी काम जरूर बढ़ जाएगा। पीएनबी में विलय (Merge in PNB) के बाद इलाहाबाद बैंक, OBC, और आंध्र बैंक के खाताधारकों को नए चेकबुक (Checkbook), पासबुक (Passbook) बनवाने होंगे। इसके लिए बैंक पर्याप्त समय देगा और खाताधारकों की पूरी मदद करेगा।
एटीएम और पासबुक फिर से अपडेट होगी
वहीं इस तरह के मर्ज होने से उस बैंक के ग्राहकों (Bank customers) का थोड़ा पेपरवर्क बढ़ जाता है। इसके लिए केवाईसी का प्रॉसेस फिर से करना होता है। वहीं, आपका एटीएम और पासबुक (ATM & Passbook) नए सिरे से अपडेट (Update) होता है। तो इसके लिए हल्का पेपरवर्क करना पड़ सकता है। हालांकि इसमें कुछ वक्त भी लग सकता है। इस बात से भी अवगत करा दें कि बैंकों के विलय (Bank merger) से आपके लोन पर कोई असर नहीं होगा और आपको पहले की तरह उस पर ब्याज देना होगा। जब कोई बैंक किसी दूसरे बैंक में मर्ज होता है तो लोन अमाउंट उस बैंक में ट्रांसफर (Transfer) हो जाता है और मौजूदा ब्याज दर ही उस पर अप्लाई होती है।
साल की शुरुआत में BOB में दो बैंकों का हुआ मर्जर
बता दें कि इस साल फरवरी में सरकार ने 12 सरकारी बैंकों को आरबीआई (RBI) की त्वरित सुधार कार्रवाई (पीसीए) (pca) से बाहर निकालने के लिए 48,239 करोड़ रुपए के पुर्नपूंजीकरण की घोषणा की थी। पीसीए में रखे जाने के बाद आरबीआई (RBI) ने इन सभी बैंकों को नया कर्ज देने से रोक दिया था। इन 12 बैंकों में शामिल हैं इलाहाबाद बैंक (Allahabad Bank) , कॉरपोरेशन बैंक ऑफ इंडिया (Corporation Bank of India) , बैंक ऑफ इंडिया (Bank of india), बैंक ऑफ महाराष्ट्र (Bank of Maharashtra), पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) , यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (Union Bank of India), आंध्रा बैंक (Andhra bank), सिंडीकेट बैंक (Syndicate bank) , सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (Central bank of india), यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया (United Bank of India), यूको बैंक और इंडियन ओवरसीज बैंक (UCO Bank and Indian Overseas Bank)।
वहीं इस साल की शुरुआत में पहली बार सरकार ने देना बैंक (Dena bank) और विजया बैंक (Vijaya bank) का विलय बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of baroda) में किया था। इस विलय के बाद बैंक ऑफ बड़ौदा भारतीय स्टेट बैंक (State bank of india) के बाद दूसरा सबसे बड़ा सरकारी बैंक बन गया है। इससे पहले एसबीआई ने अपने 5 सहयोगी बैंकों और भारतीय महिला बैंक का विलय किया था।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 25 मार्च को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल! जानिए 24, 22k, 18k गोल्ड रेट

Gold Rate Today: 28 मार्च को फिर से सोने की कीमतों में आया उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 25 मार्च को चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी, ₹20,000 उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 26 मार्च को लगातार दूसरे दिन सोने की कीमतों में उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 27 मार्च को फिर से सोने की कीमतों में तेजी! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Happy Ram Navami 2026: आज है राम नवमी! इन खास मैसेज से करें अपनों का दिन खास

Silver Price Today: 29 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Silver Price Today: 28 मार्च को चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए प्रति किलो कितना महंगा हुआ चांदी का भाव

Silver Price Today: 26 मार्च को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! प्रति किलो चांदी सस्ता हुआ या महंगा?

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?



Click it and Unblock the Notifications