मार्च में फॉर्मल सेक्टर (Formal sector) में कुल 8.14 लाख रोजगार पैदा हुए है।
नई दिल्ली: मार्च में फॉर्मल सेक्टर (Formal sector) में कुल 8.14 लाख रोजगार पैदा हुए है। जी हां कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO)के ताजा आंकड़ों के अनुसार, संगठित या औपचारिक क्षेत्र (Organized or formal field)में मार्च 2019 में शुद्ध रूप से 8.14 लाख नौकरियों का सृजन हुआ। जानकारी दें कि फरवरी में 7.88 लाख नई नौकरियां (New jobs) मिली थीं। जबिक वर्ष 2018-19 में 67.59 लाख रोजगार के अवसर पैदा हुए। नौकरी के ये आंकड़े कर्मचारियों के ईपीएफओ (EPFO) में अंशदान के विश्लेषण (Contribution Analysis) पर आधारित हैं। ईपीएफओ अप्रैल 2018 से नौकरी के आंकड़े जारी कर रहा है। इन आंकड़ों के अनुसार, सितंबर 2017 से मार्च 2018 के दौरान ईपीएफओ (EPFO) में कुल मिला कर 15.52 लाख नए सदस्य जुड़े। इसमें सितंबर 2017 से शुरू हुई अवधि के आंकड़े शामिल हैं।

22-25 आयुवर्ग के लोगों को मिली ज्यादा नौकरी
इस बात से भी अवगत करा दें कि ईपीएफओ (EPFO) के आंकड़ों (Data) के मुताबिक मार्च 2019 में सबसे अधिक नौकिरयां 22 से 25 साल के आयुवर्ग (age group) के लोगों को मिली। इस आयुवर्ग के लोगों के लिए 2.25 लाख रोजगार के अवसरों का सृजन हुआ। वहीं दूसरी ओर इसके बाद 18 से 21 साल के आयु वर्ग में रोजगार के अवसरों (Employment opportunities) का सृजन हुआ।
रोजगार का निर्माण इस साल सबसे अधिक जनवरी में
वित्त वर्ष (financial year) 2018-19 में 8.31 लाख के आंकड़े के साथ नौकरियों में बढ़ोतरी (Increase in jobs) का सबसे ऊंचा आंकड़ा जनवरी 2019 में रहा। पिछले माह जारी प्रारंभिक आंकड़ों में जनवरी 19 का यह आंकड़ा 8.94 लाख बताया गया था। जबकि अप्रैल 2019 में जारी नौकरियों के आंकड़ों में मार्च 2018 के आंकड़ों में बड़ा संशोधन (Major amendment) किया गया है। इसमें नौकरियों के अवसरों (Job opportunities) में 55,934 की कमी दिखाई गई है। वहीं जब इस कमी के बारे में ईपीएफओ (EPFO) ने कहा कि मार्च के आंकड़े नकारात्मक इसलिए हैं क्योंकि माह के दौरान काफी सदस्य (Members) इससे बाहर हुए हैं।
ईपीएफओ (EPFO) के ये आंकड़े अस्थाई (Temporary) हैं और ये लगातार अपडेट होते रहते हैं। इन अनुमानों में अस्थायी कर्मचारी भी शामिल हैं जिनका योगदान आमतौर पर पूरे साल के लिए नहीं होता है। सदस्यों के आंकड़ों (Members data) को आधार पहचान से जोड़ा गया है। ईपीएफओ (EPFO) संगठित या अर्द्धसंगठित क्षेत्र (Organized or semi-organized area) में श्रमिकों के सामाजिक सुरक्षा कोष का प्रबंधन (Management of Social Security Fund) करता है। इसके सक्रिय सदस्यों की संख्या छह करोड़ है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
