सरकारी विमानन कंपनी (Government aviation company) एयर इंडिया (Air India) अगले महीने से घरेलू और अंतरराष्ट्रीय मार्गों (Domestic and international routes) पर नई उड़ानें शुरू करेगी।
नई दिल्ली: सरकारी विमानन कंपनी (Government aviation company) एयर इंडिया (Air India) अगले महीने से घरेलू और अंतरराष्ट्रीय मार्गों (Domestic and international routes) पर नई उड़ानें शुरू करेगी। इस बात की जानकारी एयर इंडिया (Air India) ने बुधवार को दी है। एयर इंडिया (Air India) के बयान के मुताबिक, गर्मी की छुट्टी के दौरान सीटों की बढ़ी मांग को पूरा करने के लिए घरेलू और अंतरराष्ट्रीय मार्गों (Domestic and international routes) पर नई उड़ानें शुरू करने का फैसला लिया गया है। बता दें कि स्पाइस जेट (Spice jet) ने भी बुधवार को मुंबई को मेट्रो और गैर-मेट्रो शहरों के साथ जोड़ने वाली 20 नई घरेलू उड़ानें (New domestic flights) शुरू करने की घोषणा की है।

इस बात की भी जानकारी दें कि एयर इंडिया (Air India) ने कहा कि वह मुंबई-दुबई-मुंबई मार्ग पर एक जून से साप्ताहिक आधार पर 3,500 अतिरिक्त सीटों की पेशकश करेगी। इसके अलावा वह दो जून से दिल्ली-दुबई-दिल्ली मार्ग पर भी सप्ताह में 3,500 अतिरिक्त सीटों की पेशकश करेगी।
इतना होगा हवाई किराया
एयर इंडिया (Air India) ने बयान में कहा कि एयरलाइन (Airline) दिल्ली और मुंबई से दुबई की यात्रा के लिए इकनॉमी क्लास (Economy class) में 7,777 रुपए (सभी कर शामिल) के किराए की पेशकश करेगी। इसके तहत 31 जुलाई, 2019 तक यात्रा की जा सकती है।
उड़ानों की बढ़ेगी संख्या
वहीं दूसरी ओर घरेलू उड़ान (Domestic flight) की बात करें तो एयर इंडिया (Air India) 5 जून से भोपाल-पुणे-भोपाल मार्ग और वाराणसी-चेन्नई-वाराणसी मार्ग पर नई उड़ानें (New flights) शुरू करेगी। बयान में कहा गया है कि दिल्ली-भोपाल-दिल्ली मार्ग पर उड़ानों की संख्या 14 से बढ़ाकर 20 उड़ानें प्रति सप्ताह कर दी जाएंगी। जबकि दिल्ली-रायपुर-दिल्ली मार्ग पर साप्ताहिक उड़ानों (Weekly flights)की संख्या मौजूदा के सात से बढ़ाकर 14 की जाएगी। एयर इंडिया के अनुसार, दिल्ली-बेंगलुरु-दिल्ली, दिल्ली-अमृतसर-दिल्ली, चेन्नई-अहमदाबाद-चेन्नई और चेन्नई-कोलकाता-चेन्नई मार्ग पर भी साप्ताहिक उड़ानों (Weekly flights) की संख्या बढ़ाई जाएगी। दिल्ली-वडोदरा-दिल्ली और मुंबई-विशाखापट्टनम-मुंबई मार्ग पर भी साप्ताहिक उड़ानें बढ़ेंगी।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
