नई दिल्ली। बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (Insurance Regulatory and Development Authority) यानी इरडा (IRDA) ने कारों (car) व टू व्हीलर (bike) के थर्ड पार्टी बीमा (Third party insurance) को महंगा करने का प्रस्ताव किया है। इसके मुताबिक 1,000 CC से कम क्षमता वाली कारों का थर्ड पार्टी बीमा प्रीमियम अभी 1,850 रुपये से बढ़ाकर 2,120 रुपये करने का सुझाव दिया है। वहीं 75 CC तक की क्षमता वाले दोपहिया वाहनों के थर्ड पार्टी प्रीमियम (Third party premium) को वर्तमान के 427 रुपये से बढ़ाकर 482 रुपये करने का सुझाव दिया है। हालांकि लग्जरी कारों (Luxury cars) और सुपर बाइक (Super bike) के थर्ड पार्टी प्रीमियम (Third party premium) को बढ़ाने का प्रस्ताव नहीं है। नई दरों पर इरडा ने संबंधित पक्षों से 29 मई तक सुझाव मांगे हैं।

अन्य कारों के लिए ये हैं प्रस्ताव
इरडा (IRDA) ने इसी प्रकार 1,000 CC से 1,500 CC के बीच की कारों के लिए मौजूदा प्रीमियम को 2,863 रुपये से बढ़ाकर 3,300 रुपये करने का प्रस्ताव दिया है। हालांकि, 1,500 CC के इंजन से अधिक क्षमता वाली लक्जरी कारों के मामले में इसमें किसी तरह के बदलाव का प्रस्ताव नहीं है। फिलहाल अभी ऐसी लग्जरी कारों पर 7,890 रुपये का प्रीमियम देना होता है।
दोपहिया वाहनों पर ऐसे बढ़ेगा प्रीमियम
इरडा (IRDA) के नये प्रस्ताव के अनुसार 75 CC तक की क्षमता वाले दोपहिया वाहनों के लिए थर्ड पार्टी प्रीमियम (Third party premium) 427 रुपये से बढ़ाकर 482 रुपये करने का प्रस्ताव दिया है। इसके साथ ही 75 CC से लेकर 350 CC तक के दोपहिया वाहनों के लिये भी प्रीमियम बढ़ाने का प्रस्ताव किया गया है। वहीं 350 CC से अधिक की सुपरबाइक के मामले में किसी किसी भी तरह के बदलाव का प्रस्ताव नहीं है।
इलेक्ट्रिक कारों पर प्रीमियम पर छूट का प्रस्ताव
इरडा (IRDA) ने निजी इस्तेमाल की इलेक्ट्रिक कारों और इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों के मामले में थर्ड पार्टी मोटर बीमा प्रीमियम में 15 फीसदी छूट का प्रस्ताव दिया है, जबकि टैक्सी, बसों और ट्रक के मामले में दरें बढ़ाने का प्रस्ताव है। इसके अलावा इरडा ट्रैक्टर मामले में भी प्रीमियम बढ़ा सकता है। इसके साथ ही नई कारों के मामले में एक मुश्त 3 साल की प्रीमियम दर और नये दोपहिया वाहन के लिये 5 साल की प्रीमियम दर का प्रस्ताव भी किया गया है।
पहली बार बीच में बदली जा रही हैं दरें
सामान्य तौर पर थर्ड पार्टी बीमा (Third party insurance) की प्रीमियम दर एक अप्रैल से संशोधित कर दी जाती हैं, लेकिन इस बार इरडा ने पुरानी दरों को जारी रखने का फैसला किया था। अब इरडा (IRDA) ने थर्ड पार्टी बीमा के प्रीमियम (Third party premium) के मामले में नई दरों का प्रस्ताव किया है। नई दरों पर इरडा ने संबंधित पक्षों से 29 मई तक सुझाव मांगे हैं।
थर्ड पार्टी बीमा क्या होता है (what is Third party insurance)
मोटर व्हीकल्स एक्ट के तहत सभी वाहनों के लिए थर्ड पार्टी मोटर इंश्योरेंस या थर्ड पार्टी बीमा (Third party insurance) कवर लेना जरूरी होता है। इसमें बीमा कराने वाला पहली पार्टी होता है, जबकि बीमा कंपनी दूसरी पार्टी होती है। तीसरी पार्टी वह होती है, जिसे बीमा कराने वाला व्यक्ति से नुकसान पहुंचता है। तीसरी पार्टी ही नुकसान के लिए दावा करती है। आसान तरीके से समझें तो यह बीमा पॉलिसी आपके वाहन से दूसरे लोग और उनकी संपत्ति को हुए नुकसान का बीमा कवर करती है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications