मंगलवार को सोना (Gold)और चांदी (Silver)दोनो की कीमतों में गिरावट देखने को मिली।
नई दिल्ली: मंगलवार को सोना (Gold)और चांदी (Silver)दोनो की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। बता दें कि मंगलवार को दिल्ली सर्राफा बाजार (Delhi Sarafa Bazar)में सोना 50 रुपए लुढ़ककर 32,670 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। हालांकि इस दौरान चांदी 37,350 रुपए प्रति किलोग्राम पर टिकी रही। जबकि कल यानि सोमवार को दिल्ली सर्राफा बाजार (Delhi Sarafa Bazar) में सोना (Gold) 150 रुपए लुढ़ककर 32,720 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। औद्योगिक ग्राहकी कमजोर पड़ने से चांदी (Silver) भी 250 रुपए की गिरावट में 37,350 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई।

लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, सोना हाजिर 2.35 डॉलर की गिरावट में 1,275.10 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। जून का अमेरिकी सोना (American gold) वायदा भी 2.10 डॉलर की गिरावट के साथ 1,275.20 डॉलर प्रति औंस बोला गया।
भारत में आज के सोने की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
निवेशकों की रुचि घटी
बाजार विश्लेषकों (Market analysts) ने बताया कि दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर (Dollar) के ढाई माह के उच्चतम स्तर पर पहुंचने से निवेशकों का रुझान सुरक्षित निवेश में घट गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजारों (International markets) में चांदी हाजिर भी 0.02 डॉलर की गिरावट के साथ 14.40 डॉलर प्रति औंस के भाव बिकी।
गिन्नी की कीमत रही स्थिर
वैश्विक दबाव (Global pressure) के बीच जेवराती मांग (Pearl demand) कमजोर पड़ने से सोना स्टैंडर्ड 50 रुपए लुढ़ककर 32,670 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। सोना बिटुर भी इतनी ही गिरावट के साथ 32,500 रुपए प्रति दस ग्राम के भाव बिका। आठ ग्राम वाली गिन्नी 26,500 रुपए पर टिकी रही।
भारत में आज के चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
औद्योगिक मांग (Industrial demand) सामान्य रहने से चांदी हाजिर 37,350 रुपए प्रति किलोग्राम पर टिकी रही। चांदी (silver) वायदा 90 रुपए की तेजी में 36,250 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। सिक्का लिवाली और बिकवाली क्रमश: 79 हजार और 80 हजार रुपए प्रति सैकड़ा पर टिके रहे।
दिल्ली सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं के दाम
सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 32,670
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम : 32,500
चाँदी हाजिर प्रति किलोग्राम: 37,350
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 36,250
सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा : 79,000
सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा : 80,000
गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 26,500
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
