अमूल (Amul) ने दूध की कीमतें (Milk prices) बढ़ाने का फैसला किया है। अमूल का दूध (Amul's milk) आज यानी मंगलवार से दो रुपये प्रति लीटर की दर से महंगा मिलेगा।
नई दिल्ली: अमूल (Amul) ने दूध की कीमतें (Milk prices) बढ़ाने का फैसला किया है। अमूल का दूध (Amul's milk) आज यानी मंगलवार से दो रुपये प्रति लीटर की दर से महंगा मिलेगा। कंपनी ने दूध (Milk) का दाम बढ़ाने का फैसला किया है और कहा है कि नई दरें आज यानी मंगलवार से लागू हो जाएंगी। सहकारी संस्था गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन (Co-operative Societies Gujarat Cooperative Milk Marketing Federation) (GCMMF) के एमडी आरएस सोढी ने यह जानकारी दी। अमूल (Amul) ने पिछली बार मार्च 2017 में दूध के दाम (Milk price) में वृद्धि की थी।

नई दरें ये होंगे
अभी दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) में अमूल का टोंड मिल्क (Tond Milk) (अमूल ताजा) 42 रुपये प्रति लीटर जबकि फुल क्रीम (Full cream) (अमूल गोल्ड) 52 रुपये प्रति लीटर की दर से मिल रहा है। यानी, मंगलवार से यहां अमूल का फुल क्रीम मिल्क 54 रुपये प्रति लीटर जबकि टोंड मिल्क (Tond Milk)44 रुपये प्रति लीटर की दर से मिलेगा। वहीं, अहमदाबाद में अमूल गोल्ड (Amul gold) का आधा लीटर का पैकेट अब 27 रुपये, अमूल शक्ति का 25 रुपये, अमूल ताजा का 21 रुपये जबकि अमूल डायमंड (Amul Diamond) का आधा लीटर का पैकेट 28 रुपये में मिलेगा। कंपनी ने कहा कि गुजरात में गाय के दूध का दाम नहीं बढ़ाया गया है।
देशभर में वृद्धि लागू
बता दें कि जीसीएमएमएफ (GCMMF)ही अमूल ब्रांड (Amul brand) के तहत दूध (Milk) और दूध से निर्मित विभिन्न प्रकार के उत्पाद बेचती है। अमूल अभी दिल्ली-एनसीआर (Delhi NCR), गुजरात, पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड, महाराष्ट्र समेत अन्य राज्यों में 6 अलग-अलग ब्रांड (brand) नेम से दूध बेचती है। दूध के ये पैकेट आधे और एक लीटर में आते हैं। हालांकि, कुछ चुनिंदा मार्केट्स (Markets) में पांच-पांच लीटर के पैक में भी अमूल दूध (Amul milk) उपलब्ध हैं।
वहीं जीसीएमएमएफ (GCMMF) ने कहा, 'दूध के दाम में दो रुपये प्रति लीटर की वृद्धि दो साल बाद की गई है। इसका मकसद अपने दूध उत्पादकों (Milk producers) को ज्यादा कीमत देने का है ताकि दूध उत्पादन में कमी और लागत में वृद्धि की भरपाई हो सके।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
