टाटा मोटर्स (Tata Motors) को 31 मार्च, 2019 को समाप्त तिमाही के दौरान झटका लगा है।
नई दिल्ली: टाटा मोटर्स (Tata Motors) को 31 मार्च, 2019 को समाप्त तिमाही के दौरान झटका लगा है। इस दौरान कंपनी (Compsny) का कंसॉलिडेटेड शुद्ध मुनाफा (Consolidated net profits) 49 फीसदी घटकर 1,108.66 करोड़ रुपए रह गया, जबकि बीते साल समान तिमाही के दौरान यह आंकड़ा 2,175.16 करोड़ रुपए रहा था। कंपनी (Company) एक रेग्युलेटरी फाइलिंग (Regulatory Filing) के माध्यम से यह जानकारी दी। इस दौरान कंपनी की कुल आय (Total income) भी घटकर 87,285.64 करोड़ रुपए रह गई, जबकि बीते साल समान अवधि यानी जनवरी-मार्च, 2018 के दौरान यह आंकड़ा 91,643.44 करोड़ रुपए रहा था।

कंपनी को 28,724.20 करोड़ रुपए का कंसॉलिडेटेड शुद्ध घाटा
वित्त वर्ष 2018-19 की बात करें तो इस दौरान कंपनी को 28,724.20 करोड़ रुपए का कंसॉलिडेटेड शुद्ध घाटा (Consolidated net loss) हुआ, जबकि वित्त वर्ष 2017-18 के दौरान 9,091.36 करोड़ रुपए का शुद्ध मुनाफा हुआ था। वहीं वित्त वर्ष (financial year) के दौरान कुल आय (Total income) 3,04,903.71 करोड़ रुपए के स्तर पर पहुंच गई, जबकि 2017-18 में यह आंकड़ा 2,96,298.23 करोड़ रुपए रहा था।
वहीं 31 मार्च, 2019 को समाप्त तिमाही के दौरान टाटा मोटर्स (Tata motors) का घरेलू बिजनेस प्रॉफिट (Home business profit) में रहा। इस दौरान कंपनी ने 106.19 करोड़ रुपए का स्टैंडअलोन शुद्ध मुनाफा दर्ज किया, जबकि बीते साल समान तिमाही यानी जनवरी-मार्च, 2018 के दौरान कंपनी को 499.94 करोड़ रुपए का घाटा हुआ था। तिमाही के दौरान कंपनी (company) का स्टैंडअलोन रेवेन्यू (Standalone Revenue) घटकर 18,561.41 करोड़ रुपए रहा, जबकि एक साल पहले समान तिमाही के दौरान यह आंकड़ा 19,173.46 करोड़ रुपए रहा था।
वित्त वर्ष के दौरान कंपनी का मुनाफा 2,398.93 करोड़ रुपए
31 मार्च को समाप्त वित्त वर्ष (financial year) के दौरान कंपनी का स्टैंडअलोन मुनाफा 2,398.93 करोड़ रुपए के स्तर पर पहुंच गया, जबकि पिछले वित्त वर्ष (financial year) यानी 2017-18 के दौरान कंपनी को 946.92 करोड़ रुपए का घाटा हुआ था। वहीं वित्त वर्ष 2018-19 में कुल रेवेन्यू (Revenue) (ऑपरेशन) बढ़कर 69,202.76 करोड़ रुपए के स्तर पर पहुंच गया, जबकि 2017-18 में यह आंकड़ा 58,689.81 करोड़ रुपए रहा था।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

एडवांस टैक्स की दूसरी किश्त: 15 सितंबर की डेडलाइन, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती?



Click it and Unblock the Notifications
