Stock Market : रविवार को आए एग्जिट पोल में भाजपा की सरकार बनने के अनुमान के बाद सोमवार को शेयर बाजार भारी तेजी के साथ खुला। आज सेंसेक्स (Sensex) करीब 811 अंकों की बढ़त के साथ 38741.77 अंक के स्तर पर खुला और बाद में यह तेजी और बढ़ गई। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी (Nifty) 242.10 अंकों की भारी तेजी के साथ 11649.30 अंक के स्तर पर खुला। निफ्टी में मार्च 2016 के बाद सबसे बड़ी तेजी है। आज सुबह 952 शेयर बढ़कर तो 100 शेयर गिरावट के साथ खुले, वहीं 34 शेयर के रेट में कोई परिवर्तन नहीं देखा गया। वहीं सोमवार को रुपये (Rupee) में भारी तेजी के साथ कारोबार शुरू हुआ। आज डॉलर (dollar) के मुकाबले रुपया 73 पैसे की मजबूती के साथ 69.49 रुपये के स्तर पर खुला।

अन्य इंडेक्स भी बढ़े
दिग्गज शेयरों के साथ ही आज मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भी तेजी देखने को मिल रही है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 2.33 फीसदी की बढ़त के साथ 14,641.31 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, स्मॉलकैप इंडेक्स 2.01 फीसदी की बढ़त के साथ 14,165.86 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। तेल और गैस शेयरों में भी बढ़त नजर आ रही है। बीएसई का ऑयल एंड गैस इंडेक्स 2.92 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ कारोबार कर रहा है।
निफ्टी (Nifty) के टॉप गेनर
-Indiabulls Hsg के शेयर में आज करीब 42 रुपये बढ़कर 765.40 रुपये के स्तर पर खुला।
-Maruti Suzuki का शेयर करीब 292 रुपये की बढ़त के साथ 6,998.35 रुपये के स्तर पर खुला।
-SBI का शेयर करीब 15 रुपये की बढ़त के साथ 334.20 रुपये के स्तर पर खुला।
-ICICI Bank का शेयर करीब 17 रुपये की बढ़त के साथ 406.20 रुपये के स्तर पर खुला।
-Larsen का शेयर करीब 59 रुपये बढ़कर 1,421.20 रुपये के स्तर पर खुला।
जानें लाइव शेयर रेट : BSE में लिस्टेड शेयर के रेट
निफ्टी (Nifty) के टॉप लूजर
-Dr Reddys Labs का शेयर करीब 78 रुपये की गिरावट के साथ 2,666.60 रुपये के स्तर पर खुला।
-Zee Entertain का शेयर करीब 10 रुपये की गिरावट के साथ 362.95 रुपये के स्तर पर खुला।
-Bajaj Auto का शेयर करीब 50 रुपये की गिरावट के साथ 2,990.45 रुपये के स्तर पर खुला।
-Tech Mahindra का शेयर करीब 12 रुपये की गिरावट के साथ 773.00 रुपये के स्तर पर खुला।
-Infosys का शेयर करीब 8 रुपये की गिरावट के साथ 715.50 रुपये के स्तर पर खुला।
जानें लाइव शेयर रेट : NSE में लिस्टेड शेयर के रेट
रुपये में भारी तेजी
Currency Market : सोमवार को रुपये (Rupee) में भारी तेजी के साथ शुरुआत हुई। आज डॉलर (dollar) के मुकाबले रुपया 73 पैसे की मजबूती के साथ 69.49 रुपये के स्तर पर खुला। वहीं शुक्रवार को डॉलर (dollar) के मुकाबले रुपया (rupee) 19 पैसे की कमजोरी के साथ 70.22 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था।
यह भी पढ़ें : Share Market : Exit Poll न बन जाएं Circuit Breakers का कारण
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
