सोमवार को दिल्ली सर्राफा बाजार (Delhi Sarafa Bazar) में सोना (Gold) 150 रुपए लुढ़ककर 32,720 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया।
नई दिल्ली: सोमवार को दिल्ली सर्राफा बाजार (Delhi Sarafa Bazar) में सोना (Gold) 150 रुपए लुढ़ककर 32,720 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। औद्योगिक ग्राहकी कमजोर पड़ने से चांदी (Silver) भी 250 रुपए की गिरावट में 37,350 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। बता दें कि बीते तीन कारोबारी दिनों में सोना 610 रुपये प्रति दस ग्राम की गिरावट आ चुकी है। वहीं चांदी की कीमत में 850 रुपए प्रति किलो की कटौती हो चुकी है।

निवेशकों की रुचि सोने में घटी
लंदन और न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के मुताबिक, सोना हाजिर 1.45 डॉलर की गिरावट में 1,275.65 डॉलर (Dollar) प्रति औंस पर आ गया। जून का अमेरिकी सोना (American gold) वायदा भी 0.10 डॉलर की गिरावट के साथ 1,275.60 डॉलर प्रति औंस बोला गया।
भारत में आज की सोने की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
बाजार विश्लेषकों (Market analysts) ने बताया कि दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर की मजबूती और अमेरिका के सकारात्मक आर्थिक आंकड़ों (Financial data) से निवेशकों का रुझान (Trend of Investors) पीली धातु में घट गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजारों (International markets) में चांदी हाजिर हांलाकि 0.06 डॉलर की तेजी के साथ 14.40 डॉलर प्रति औंस के भाव बिकी।
गिन्नी की कीमत रही स्थिर
वैश्विक दबाव के बीच वैवाहिक जेवराती मांग घटने से सोना (Gold) स्टैंडर्ड 150 रुपए लुढ़ककर 32,720 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। सोना बिटुर भी इतनी ही गिरावट के साथ 32,550 रुपए प्रति दस ग्राम के भाव बिका। आठ ग्राम वाली गिन्नी 26,500 रुपए पर टिकी रही।
औद्योगिक उठाव कम होने से चांदी (Silver) हाजिर 250 रुपए लुढ़ककर 37,350 रुपए प्रति किलोग्राम पर बिकी। चांदी वायदा 420 रुपए की गिरावट में 36,160 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। सिक्का लिवाली और बिकवाली क्रमश: 79 हजार और 80 हजार रुपए प्रति सैकड़ा पर टिके रहे।
भारत में क्या हैं आज की चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
दिल्ली सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं के दाम
सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 32,720
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम : 32,550
चाँदी हाजिर प्रति किलोग्राम: 37,350
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 36,160
सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा : 79,000
सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा : 80,000
गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 26,500
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

एडवांस टैक्स की दूसरी किश्त: 15 सितंबर की डेडलाइन, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती?



Click it and Unblock the Notifications
