बैंक ऑफ बड़ौदा (BoB) देश के दूसरे सबसे बड़े सरकारी बैंक (Govenment Bank) ने अपनी कार्यकारी कुशलता को बढ़ाने के लिए देशभर में 800 से 900 शाखाओं को बंद (Branches closed) या तर्कसंगत बनाने का फैसला किया
नई दिल्ली: बैंक ऑफ बड़ौदा (BoB) देश के दूसरे सबसे बड़े सरकारी बैंक (Govenment Bank) ने अपनी कार्यकारी कुशलता को बढ़ाने के लिए देशभर में 800 से 900 शाखाओं को बंद (Branches closed) या तर्कसंगत बनाने का फैसला किया है। बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of baroda) यह कदम देना बैंक (Dena bank)और विजया बैंक के विलय (Merge of Vijaya Bank) के बाद उठाने जा रहा है। आपको बता दें कि देना बैंक और विजया बैंक का एक अप्रैल से बैंक ऑफ बड़ौदा में विलय हो गया है।

इन वजह से बंद हो रहीं बैंक शाखाएं
जानकारी दें कि बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of baroda) के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, देना और विजया बैंक (Dena bank and vijaya Bank) को विलय (Merger) के बाद एक ही स्थान पर दोनों बैंकों की शाखाएं चल रही हैं, जिसका कोई औचित्य नहीं है। अधिकारी के अनुसार, कई ऐसे मामले सामने आए हैं जिनमें तीनों बैंकों की शाखाएं (Branches of banks) एक ही स्थान या एक ही बिल्डिंग में कार्यरत (Working in the building) हैं। ऐसे में या तो इन शाखाओं को बंद किया जाएगा या फिर दक्षता और डुप्लीकेसी रोकने के उद्देश्य इन शाखाओं को तर्कसंगत बनाया जाएगा। अधिकारी ने बताया कि व्यापक समीक्षा के बाद हमने महसूस किया है कि 800 से 900 शाखाओं को तर्कसंगत बनाने की जरूरत है। इसमें कुछ शाखाओं को दूसरी जगहों पर स्थानांतरित करना या फिर बंद करने का विकल्प शामिल हैं।
हालांकि अधिकारी ने बताया कि तीनों बैंकों के कई क्षेत्रीय कार्यालय (Regional office) भी एक ही स्थान पर चल रहे हैं। ऐसे में विलय (Merger) के बाद इनको चलाने का कोई औचित्य नहीं है और इन्हें बंद करने की आवश्यकता है। अधिकारी का कहना है कि बैंक की दक्षिण, पश्चिम और उत्तर भारत (Bank's South, West and North India) में मजबूत स्थिति है। ऐसे में हमें पूर्वी भारत में विस्तार की आवश्यकता है।
SBI के बाद दूसरा सबसे बड़ा सरकारी बैंक BoB बना
देना बैंक (Dena bank) और विजया बैंक (Vijay Bank) के विलय (Merger) से बैंक ऑफ बड़ौदा भारतीय स्टेट बैंक (State Bank Of India) के बाद देश का दूसरा सबसे बड़ा सरकारी बैंक (Government bank) बन गया है। इस समय BoB के पास 9500 शाखाएं (Branches), 13,400 एटीएम (ATM) , 85,000 कर्मचारी और 12 करोड़ ग्राहक हैं। विलय के बाद बैंक (Bank) का कुल कारोबार 15 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का हो गया है। इससे पहले अप्रैल 2017 में भारतीय स्टेट बैंक (State Bank Of India) में पांच एसोसिएट बैंक्स (Associate Banks) और भारतीय महिला बैंक (Indian women bank) का विलय हुआ था।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

एडवांस टैक्स की दूसरी किश्त: 15 सितंबर की डेडलाइन, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती?



Click it and Unblock the Notifications
