आज के समय में ज्यादातर लोग सोशल मीडिया (Social media) पर एक्टिव (Active) रहते है। और तो सोशल मीडिया साइट (Social media site) पर आए दिन हम कई तरह की जानकारी पोस्ट करते हैं।
नई दिल्ली: आज के समय में ज्यादातर लोग सोशल मीडिया (Social media) पर एक्टिव (Active) रहते है। और तो सोशल मीडिया साइट (Social media site) पर आए दिन हम कई तरह की जानकारी पोस्ट करते हैं। कई लोगों ने मोबाइल नंबर (Mobile number) और ई-मेल आईडी (Email ID) की भी जानकारी दी है लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि इंटरनेट (Internet) पर मौजूद आपकी ऐसी ही कई निजी जानकारी सिर्फ 140 रुपये में बिक रही है। लोगों की एक दिन की निजी जानकारी 140 रुपये और तीन महीने की जानकारी 4,900 रुपये में बेची जा रही है। आपकी जानकारियों को खरीदने के लिए डार्क वेब (Dark web) में बिटक्वाइन (Bitcoin), लाइटक्वाइन (Litecoin) जैसी क्रिप्टोकरेंसी में पेमेंट किया जा रहा है।

दरअसल इंटरनेट (Internet) का एक कोना है डार्क वेब (Dark web), इसमें वह सारे गैरकानूनी काम किए जाते हैं जिन्हें करने की मनाही है। डार्क वेब में आम आदमी आसानी से जा भी नहीं सकता। डार्क वेब (Dark web) में टोर ब्राउजर जैसे सॉफ्टवेयर (Software) के जरिए लोग जाते हैं।
वहीं जब आपके फोन पर किसी प्रकार की कंपनी का फोन आता है और या फिर आपकी ई-मेल आईडी (Email-ID) पर किसी कंपनी का प्रचार वाला ई-मेल (Email-ID) आता है तो आप इसके बारे में सोचते नहीं है कि उस कंपनी के पास आपका फोन नंबर और ई-मेल आईडी (Email-ID)कैसे पहुंचा, लेकिन सच्चाई यह है कि जो 140 रुपये में बेची जा रही है आपकी निजी जानकारियों (Personal information) का इस्तेमाल इसी काम में होता है। डार्क वेब से या फिर हैकर्स से आपकी निजी जानकारी मार्केटिंग (Marketing) वाली कंपनियां (Company) खरीदती हैं और उसका इस्तेमाल विज्ञापन के लिए करती हैं।
हैकर्स हैकिंग के लिए भी करते हैं इस्तेमाल
हालांकि बता दें कि मार्केटिंग (Marketing) के अलावा आपकी निजी जानकरियों का इस्तेमाल हैकर्स हैकिंग (Hackers hacking) के लिए भी करते हैं। आपके फोन नंबर, प्रोफाइल फोटो, ई-मेल आईडी (Email-ID) के जरिए आपको वे लगातार ट्रैक (Track) करते हैं और आपके स्वभाव के बारे में जानकारी जुटाते हैं। इस बात का ध्यान रखें कि सोशल मीडिया अकाउंट और जीमेल अकाउंट (Gmail account ) का पासवर्ड (Account password) एक ही रखते हैं तो आज ही अपना पासवर्ज बदल लें। इसका फायदा यह होगा कि किसी कारणवश यदि हैकर्स (Hakers) के पास आपके फेसबुक का पासवर्ड चला भी जाता है तो उससे आपके दूसरे अकाउंट के हैक होने का खतरा नहीं रहेगा।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications