शनिवार को एक बार फिर पेट्रोल की कीमतों (Petrol price) में कटौती दर्ज की गई।
नई दिल्ली: शनिवार को एक बार फिर पेट्रोल की कीमतों (Petrol price) में कटौती दर्ज की गई। जबकि डीजल के दाम (Diesel price) स्थिर रहे। पेट्रोल की कीमतों में लगातार दूसरे दिन कटौती हुई है। शनिवार को पेट्रोल की कीमतों में 7 पैसे प्रति लीटर की कटौती दर्ज की गई। वहीं कल शुक्रवार को पेट्रोल के दाम 8 पैसे प्रति लीटर कम हुए थे।
बता दें कि इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (Indian Oil Corporation) की वेबसाइट से मिली जानकारी के मुताबिक, देश के चार प्रमुख महानगरों में पेट्रोल (Petrol) के दाम 7 पैसे प्रति लीटर कम हुए हैं। वहीं डीजल (Diesel) की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

महानगरों में पेट्रोल की कीमत
राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमतों (Petrol Price) में सात पैसे प्रति लीटर की कटौती के बाद एक लीटर पेट्रोल 71.03 रुपये में मिल रहा है। वहीं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में कटौती के बाद पेट्रोल की कीमतें में 76.64 रुपये प्रति लीटर हो गई हैं। इसके अलावा कोलकाता में पेट्रोल के दाम 6 पैसे प्रति लीटर कम किए गए हैं। अब यहां पेट्रोल की कीमत 73.11 रुपये प्रति लीटर हो गई है। वहीं चेन्नई में पेट्रोल की कीमतों में सात पैसे प्रति लीटर की कटौती के बाद यहां पेट्रोल 73.72 पैसे प्रति लीटर मिल रहा है।
अगर बात करें डीजल की कीमतों की तो शनिवार को डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसलिए देश के चारों प्रमुख महानगरों (In metrocities) में डीजल की कीमत शुक्रवार वाली ही लागू रहेगी। बता दें कि शुक्रवार को डीजल की कीमतों पांच पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी।
महानगरों में डीजल की कीमत
जो कि बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में एक लीटर डीजल की कीमत (Diesel Price) 65.96 रुपये पहुंच गई वही मुंबई में बढ़ोतरी के बाद डीजल के दाम 69.11 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गए। वहीं कोलकाता में बढ़ोतरी के बाद डीजल के दाम 67.71 रुपये प्रति लीटर हो गए थे वहीं चेन्नई में शुक्रवार को डीजल की कीमतें 69.72 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गई थीं।
बता दें कि हर 15 दिन पर कीमतें रिवाइज होने की पुरानी व्यवस्था एक अप्रैल 2002 को शुरू हुई। इसके तहत पिछले 15 दिन में इंटरनेशनल मार्केट में पेट्रोल और डीजल की कीमतों (Petrol-diesel price) में बदलाव और इंटरनेशनल मार्केट (International market) में रुपए की कीमतों के आधार पर कीमतों में यह बदलाव किया जाता था। दरअसल सरकार पेट्रोलिेयम पदार्थों (Petroleum products) को नियंत्रण मुक्त करना चाहती थी। इसी के चलते पहले हर 15 दिन पर और बाद में रोजना आधार पर कीमतों में बदलाव की व्यवस्था को लागू किया गया।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

एडवांस टैक्स की दूसरी किश्त: 15 सितंबर की डेडलाइन, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती?



Click it and Unblock the Notifications
