वैवाहिक मांग घटने से शनिवार को सोना (Gold) हुआ सस्ता और तो चांदी की कीमत (Silver price) भी घटी।
नई दिल्ली: वैवाहिक मांग घटने से शनिवार को सोना (Gold) हुआ सस्ता और तो चांदी की कीमत (Silver price) भी घटी। शनिवार को दिल्ली सर्राफा बाजार (Delhi Sarafa Bazar) में सोना 300 रुपए लुढ़ककर 33,000 के आंकड़े से नीचे 32,870 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। सिक्का निर्माताओं (Coin makers) के उठाव में आई कमी चांदी भी 25 रुपए की गिरावट में 37,600 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। वहीं कल शुक्रवार को दिल्ली सर्राफा बाजार (Delhi Sarafa Bazar) में सोना (Gold) 160 रुपए सस्ता होकर 33,170 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। चांदी (Silver) भी 625 रुपए की तेज गिरावट में 37,625 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई।

लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, सोना हाजिर शुक्रवार को तेज गिरावट में 1,277.25 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। जून का अमेरिकी सोना (American gold) वायदा भी गिरावट के साथ 1,277.40 डॉलर प्रति औंस पर रहा।
वहीं बाजार विश्लेषकों (Market analysts) ने बताया कि दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर के दो सप्ताह के उच्चतम स्तर (highest level) पर पहुंचने से सप्ताहांत पर पीली धातु की मांग कमजोर पड़ गई। इसके अलावा इस पर मुनाफावसूली का दबाव भी रहा। अंतरराष्ट्रीय बाजारों (International markets) में चांदी (Silver) हाजिर भी गिरावट के साथ 14.55 डॉलर प्रति औंस के भाव बिकी।
भारत में आज के सोने की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
जेवराती मांग (Pearl demand) घटने से सोना स्टैंडर्ड 300 रुपए गिरकर 32,870 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। सोना बिटुर भी इतनी ही गिरावट के साथ 32,700 रुपए प्रति दस ग्राम के भाव बिका। आठ ग्राम वाली गिन्नी 26,500 रुपए पर टिकी रही।
हालांकि सिक्का निर्माताओं (Coin makers) की मांग कमजोर पड़ने से चांदी हाजिर 25 रुपए लुढ़ककर 37,600 रुपए प्रति किलोग्राम पर बिकी। चांदी वायदा 240 रुपए की गिरावट में 36,580 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। सिक्का (Coin) लिवाली और बिकवाली 1,000-1,000 रुपए कमजोर पड़कर क्रमश: 79 हजार और 80 हजार रुपए प्रति सैकड़ा पर टिके रहे।
भारत में आज के चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
दिल्ली सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं के दाम
सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 32,870
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम : 32,700
चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम: 37,600
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 36,580
सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा : 79,000
सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा : 80,000
गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 26,500
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications