आपको जानकर हैरानी होगी कि गूगल (Google) आपके प्रत्येक खरीदारी (Every Purchase) पर नजर रखता है।
नई दिल्ली: आपको जानकर हैरानी होगी कि गूगल (Google) आपके प्रत्येक खरीदारी (Every Purchase) पर नजर रखता है। जी हां गूगल (Google) आपके निजी मेल अकाउंट (Mail account) पर भेजी गई खरीद रिसीप्ट (Purchase receipt) के माध्यम से आपके द्वारा की गई प्रत्येक ऑनलाइन खरीदारी पर नजर रखता है। आजकल लोग डिजिटल वर्ल्ड (Digital world) में प्राइवेसी (Privacy) को लेकर जागरुक हो रहे हैं। इसके लिए कई तरीके भी अपना रहे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि Google 24 घंटे आपकी निगरानी कर रहा है?

जानकारी दें कि CNBC की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पर्चेज रिसीप्ट (Purchase receipt) यूजर्स (User) को एक निजी वेब टूल के जरिए उपलब्ध कराई जाती है। कंपनी का दावा है कि यह आपके डाटा को सुरक्षित रखता है। साथ ही इसमें यह भी कहा जाता है कि यह व्यक्तिगत विज्ञापन ट्रैकिंग के लिए जानकारी का इस्तेमाल नहीं करता है। हालांकि वर्ष 2017 में Google ने कहा था कि वो विज्ञापनों के लिए यूजर्स के जीमेल मैसेजेज से डाटा कलेक्ट करना बंद कर देगी। साथ ही कहा था कि यूजर की खरीदारी (User purchase) , बुकिंग्स (Bookings)और सब्सक्रिप्शन्स (Subscription) की जानकारी और उन्हें ट्रैक करने के लिएएक निजी गंतव्य बनाया गया है जो सिर्फ यूजर (User) द्वारा ही देखा जा सकता है।
यूजर इस जानकारी को डिलीट भी कर सकते
बता दें कि इसके साथ ही Google ने यह भी कहा था कि यूजर इस जानकारी को किसी भी समय डिलीट (Delete) कर सकते हैं। विज्ञापनों के लिए आपके जीमेल मैसेज (Gmail msg) का इस्तेमाल नहीं किया जाता है। हालांकि, कंपनी ने यह नहीं बताया था कि यह वेब टूल कब तक एक्टिव (Active) रहेगा। वहीं, 14 मई को कंपनी ने घोषणा कर बताया कि अब वो अपने होमपेज (Homepage) पर विज्ञापनों को प्रदर्शित करने की अनुमति देगी। यह विज्ञापन होमपेज के Discover सेक्शन में दिखाई देंगे। Google अपने Gallery ads फीचर में सर्च रिजल्ट के तौर पर 8 फोटोज तक खोज परिणामों में विज्ञापन देने की भी प्लानिंग (Planning) कर रहा है। इसके साथ ही Google Shopping के होमपेज पर भी विज्ञापन दिखाई देंगे जिन्हें यूजर्स पर्सनलाइज (User Personalize) और फिल्टर कर पाएंगे।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
