देश की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनी (software company) टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (Tata Consultancy Services) (TCS) ने बताया है कि पिछले वित्त वर्ष (Last financial year) यानी 2018-19 में उसके सीईओ (CEO)
नई दिल्ली: देश की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनी (software company) टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (Tata Consultancy Services) (TCS) ने बताया है कि पिछले वित्त वर्ष (Last financial year) यानी 2018-19 में उसके सीईओ (CEO) को पिछले साल 16.02 करोड़ रुपये का सालाना पैकेज (Annual package) मिला है। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) (टीसीएस) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) राजेश गोपीनाथन (Rajesh Gopinathan) के वेतन पैकेज (Pay package) में बीते वित्त वर्ष 2018-19 में 28 प्रतिशत का इजाफा हुआ। आपको बता दें कि कंपनी (Company) की वार्षिक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गयी है।

वेतन पैकेज 16.02 करोड़ रुपये
जानकारी दें कि गोपीनाथन (Gopinathan) के वेतन पैकेज (Pay package) में 1.15 करोड़ रुपये वेतन, 1.26 करोड़ रुपये अन्य लाभों, 13 करोड़ रुपये कमीशन और 60 लाख रुपये से अधिक अन्य भत्तों में है। इस तरह उनका वेतन पैकेज 16.02 करोड़ रुपये बैठता है। इससे पिछले वित्त वर्ष (financial year) 2017-18 में गोपीनाथन का वेतन पैकेज 12.49 करोड़ रुपये रहा था।
टीसीएस (TCS) के मुख्य परिचालन अधिकारी एन गणपति सुब्रमण्यम को बीते वित्त वर्ष में 11.61 करोड़ रुपये का वेतन पैकेज मिला। जबकि इससे पिछले वित्त वर्ष में उन्हें 9.29 करोड़ रुपये मिले थे। टीसीएस (TCS) के मुख्य वित्त अधिकारी रामकृष्णन वी को बीते वित्त वर्ष (financial year) में 4.13 करोड़ रुपये का वेतन पैकेज मिला।
गोपीनाथ टीसीएस से साल 2001 से जुड़े
आपको इस बात से भी रूबरू करा दें कि गोपीनाथन को जब टीसीएस का सीईओ (TCS CEO) बनाया गया था तब उनका पैकेज 6.2 करोड़ रुपये था। अब कंपनी (Company) की तरफ से उनका पैकेज बढ़ाकर 12 करोड़ कर दिया गया है। वहीं फरवरी में सीईओ का पद संभालने से पहले गोपीनाथन टीसीएस (Gopinathan TCS) के सीएफओ थे। बता दें कि भारतीय प्रबंध संस्थान (Indian institute of management) (आईआईएम) अहमदाबाद से मैनेजमेंट में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले गोपीनाथ टीसीएस (Gopinath TCS) से साल 2001 से जुड़े हैं। वहीं उन्हें फरवरी 2013 में कंपनी का मुख्य वित्त अधिकारी बनाया गया था। उन्होंने आरईसी त्रिचुरापल्ली से इलेक्ट्रानिक इंजीनियरिंग (Electronic engineering) की डिग्री ली थी।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications