सोने और चांदी की कीमतों (Gold and Silver price) में शुक्रवार को गिरावट दर्ज की गई।
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमतों (Gold and Silver price) में शुक्रवार को गिरावट दर्ज की गई। वैवाहिक जेवराती मांग सुस्त पड़ने से शुक्रवार को दिल्ली सर्राफा बाजार (Delhi Sarafa Bazar)में सोना (Gold) 160 रुपए सस्ता होकर 33,170 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। चांदी (Silver) भी 625 रुपए की तेज गिरावट में 37,625 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। बता करें कल गुरुवार को दिल्ली सर्राफा बाजार (Delhi Sarafa Bazar) में सोना 70 रुपए चमककर 33,330 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। चांदी भी 50 रुपए की बढ़त में 38,250 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई।

उतार-चढ़ाव का पीली धातु पर सीधा असर
लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, सोना हाजिर आज 0.85 डॉलर की तेजी में 1,286.85 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। जून का अमेरिकी सोना (American gold) वायदा 1.00 डॉलर चमककर 1,287.00 डॉलर प्रति औंस बोला गया। बाजार विश्लेषकों (Market analysts) ने बताया कि अमेरिका-चीन के संबंधों में उतार-चढ़ाव का पीली धातु (Yellow metal) पर सीधा असर दिखाई दे रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में चांदी हाजिर 0.03 डॉलर की गिरावट के साथ 14.49 डॉलर प्रति औंस के भाव बिकी।
भारत में आज के सोने की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
गिन्नी की कीमत रही स्थिर
वैश्विक तेजी के बावजूद जेवराती मांग (Pearl demand) घटने से सोना स्टैंडर्ड 160 रुपए गिरकर 33,170 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। सोना बिटुर भी इतनी ही गिरावट के साथ 33,000 रुपए प्रति दस ग्राम के भाव बिका। आठ ग्राम वाली गिन्नी 26,500 रुपए पर टिकी रही। औद्योगिक मांग कमजोर (Industrial demand weak) पड़ने से चांदी हाजिर 625 रुपए लुढ़ककर 37,625 रुपए प्रति किलोग्राम पर बिकी। चांदी वायदा 705 रुपए की गिरावट में 36,820 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। सिक्का लिवाली और बिकवाली क्रमश: 80 हजार और 81 हजार रुपए प्रति सैकड़ा पर टिके रहे।
भारत में आज के चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
दिल्ली सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं के दाम
सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 33,170
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम : 33,000
चाँदी हाजिर प्रति किलोग्राम: 37,625
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 36,820
सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा : 80,000
सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा : 81,000
गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 26,500
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications