हुंडई (Hyundai) मोटर इंडिया लिमिटेड (Motor India Limited) ने कार (car) किराए (लीज) पर देने को लेकर बड़ा ऐलान किया है, जिसके तहत कारें अब लीज (Lease)पर उपलब्ध रहेंगी।
नई दिल्ली: हुंडई (Hyundai) मोटर इंडिया लिमिटेड (Motor India Limited) ने कार (car) किराए (लीज) पर देने को लेकर बड़ा ऐलान किया है, जिसके तहत चुनिंदा कारें अब लीज (Lease)पर उपलब्ध रहेंगी। कंपनी ने गुरुवार को बताया कि उसने एएलडी ऑटोमोटिव (ALD Automotive India) कंपनी के साथ समझौता किया है, जो कारों को लीज पर उपलब्ध कराती है। जी हां अगर आप हुंडई (Hyundai) की कार खरीदना चाहते हैं लेकिन बजट (Budget) कम है तो इन्हें किराए पर भी ले सकते हैं।

हुंडई के कार लीजिंग (Car leasing) की सुविधा के जरिये। हुंडई (Hyundai) की कार लीजिंग सुविधा सैलरीड क्लास (Saleried class), वर्किंग प्रोफेशनल्स (Working Professionals), छोटे व मंझोले एंटरप्राइजेज, कारॅपोरेट्स और पब्लिक सेक्टर (Corporates and Public Sector) को ध्यान में रखकर शुरू की गई है। यह लीजिंग सर्विस (Leasing Service) चरणबद्ध तरीके से लागू होगी। इस बात की भी जानकारी दें कि पहले चरण में यह दिल्ली-एनसीआर, मुंबई, चेन्नई, हैदराबाद और बेंगलुरू में उपलब्ध कराई जाएगी।
कार को मिनिमम 2 से 5 साल के लिए किराए पर ले सकते
इस बात की भी जानकारी दें कि Hyundai की कार लीजिंग सर्विस (Car Leasing Service) इसके सभी मॉडल्स (Models) पर उपलब्ध होगी। कार लीज पर लेने के लिए कोई डाउन पेमेंट (Down payment) या अग्रिम भुगतान (advanced payment) नहीं करना होगा, साथ ही न कोई वित्तीय जोखिम होगा। कार लीजिंग सर्विस (Car Leasing Service) के अन्य फायदों में इफीशिएंट टैक्स मैनेजमेंट (Efficient tax management), सरल अपग्रेडेशन (Simple upgrade), जीरो मेंटेनेंस (Zero Maintenance), जीरो रोड टैक्स लायबिलिटी (Zero Road tax liability) शामिल हैं। वहीं दूसरी तरफ जानकारी दें कि सर्विस के तहत Hyundai कार को मिनिमम 2 से 5 साल के लिए किराए पर लिया जा सकेगा। यह शहर और कार मॉडल पर निर्भर करेगा।
कार लीजिंग बिजनेस तेजी से बढ़ रहा है
बता दें कि कार लीजिंग सर्विस (Car Leasing Service) की घोषणा के मौके पर हुंडई मोटर इंडिया (Hyundai Motor India) के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर (Executive Director,), सेल्स व मार्केटिंग एस. जे. हा (Sales & Marketing S. J. Ha) ने कहा कि हमारी कंपनी कस्टमर्स की जरूरतों को समझती है और शेयर्ड मोबिलिटी (Shared mobility) को पहुंच में लाने के लिए प्रतिबद्ध है। भारत में व्हीकल लीजिंग बिजनेस (Vehicle Leasing Business) तेजी से आगे बढ़ रहा है। इस वक्त भारत में कार लीजिंग बिजनेस का आंकड़ा केवल 1 फीसदी है। वहीं विकसित देशों में यह 45 फीसदी है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications