आर्थिक संकट (Economic Crisis) से जूझ रही एयरलाइन कंपनी (Airline company) जेट एयरवेज (Jet airways) की मुश्किलें दिन-प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही हैं।
नई दिल्ली: आर्थिक संकट (Economic Crisis) से जूझ रही एयरलाइन कंपनी (Airline company) जेट एयरवेज (Jet airways) की मुश्किलें दिन-प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही हैं। दरअसल, मंगलवार को जेट एयरवेज (Jet Airways) के दो बड़े अधिकारियों ने इस्तीफा (Officials resign) दे दिया। पहला इस्तीफा मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) अमित अग्रवाल (CFO Amit Agarwal) का हुआ जबकि कंपनी को दूसरा झटका देते हुए मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) विनय दुबे (CEO Vinay Dube) ने इस्तीफा दे दिया। दुबे इससे पहले डेल्टा एयरलाइंस (Delta Airlines,), सैबर इंक और अमेरिकन एयरलाइंस (American Airlines) में कई अहम जिम्मेदारियां निभा चुके चुके हैं। वह जेट एयरवेज (Jet Airways) से अगस्त, 2016 में जुड़े थे।
दुबे ने बैंकों से भी इमरजेंसी फंड की मांग की
जेट एयरवेज (Jet airways) ने मंगलवार को एक रेग्युलेटरी फाइलिंग (Regulatory Filing) में कहा, सीईओ विनय दुबे (CEO Vinay Dubey) ने व्यक्तिगत कारणों से तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे दिया है। दुबे ने लगभग 15 महीने पहले चीफ एग्जीक्यूटिव (Chief executive) क्रामेर बाल के इस्तीफे के बाद यह पद संभाला था और तब से कार्यकारी सीईओ (CEO) की जिम्मेदारी निभा रहे थे। बता दें कि विनय दुबे बीते कुछ समय से जेट एयरवेज (Jet Airways) को बचाने की कवायद में जुटे थे। उन्होंने एयरलाइन की परिचालन (Airline operations) को शुरू करने के लिए बैंकों (Bank) से भी इमरजेंसी फंड (Emergency Fund) की मांग की थी। इसके अलावा सैलरी नहीं मिलने की वजह से टूट रहे कर्मचारियों (Employees) को भी एकजुट कर रहे थे। ऐसे में उनका इस्तीफा कंपनी के भविष्य के लिए एक बड़ा झटका है।
इस्तीफे से जेट के शेयर में बड़ी गिरावट देखने को मिली
एसबीआई (SBI) की अगुआई वाले लेंडर्स (lenders) के कंसोर्टियम को एयरलाइन (Airline) के वास्ते खरीददार की तलाश में खासा जूझना पड़ रह है। कंपनी को आर्थिक संकट (Economic Crisis) के कारण पिछले महीने के मध्य में अपने ऑपरेशन (operation) को पूरी तरह बंद करना पड़ गया था। जेट एयरवेज (Jet Airways) पर लगभग 8 हजार करोड़ रुपए का कर्ज है। एक साथ दो बड़े अधिकारियों के इस्तीफे (Resignation) से जेट के शेयर (Jet Share) में बड़ी गिरावट देखने को मिली। कंपनी का शेयर (Company share) शुरुआती कारोबार में ही लगभग 13 फीसदी टूट गया और 122 रुपए का दिन का लो छूआ। हालांकि बाद में कुछ रिकवरी (Recovery) देखने को मिली और शेयर 7.50 फीसदी कमजोर होकर 129 रुपए पर बंद हुआ।
सीएफओ ने भी दिया इस्तीफा
मंगलवार को ही कंपनी के डिप्टी चीफ एग्जीक्यूटिव (Deputy chief executive) अमित अग्रवाल (Amit Agarwal) ने भी इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने भी इसके पीछे व्यक्तिगत कारणों को वजह बताया। दो शीर्ष अधिकारियों (Officials) के इस्तीफे (Resignation) के बाद कंपनी (Company) की मुश्किलें और भी बढ़ गई हैं। इससे पहले अप्रैल में पूर्व चीफ इलेक्शन कमीशन (Former Chief Election Commissioner) नसीम जैदी ( Nasim Zaidi) भी अपने पद से इस्तीफा (Resignation) दे चुके हैं।
जेट एयरवेज के हजारों कर्मचारियों को गंवानी पड़ी नौकरी
जानकारी दें कि जेट एयरवेज (Jet Airways) का अप्रैल से ही संचालन बंद है। इसके चलते जेट एयरवेज के हजारों कर्मचारियों (Employees) को नौकरी गंवानी पड़ी। हालांकि अब जेट के अंतरराष्ट्रीय सहयोगी एतिहाद (Jet's international partner Etihad) ने हिस्सेदारी खरीदने की इच्छा जताई है। लेकिन वह सिर्फ 1700 करोड़ रुपए निवेश (Investment) करेगी। वहीं शुक्रवार को जेट (Jet) के लिए बोली लगाने की समयसीमा खत्म हो गई और तब तक सिर्फ एतिहाद (Etihad) ने ही बोली लगाई थी। जेट को कम से कम 15,000 करोड़ के निवेश की जरूरत है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 24 मार्च को चांदी की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 22 मार्च को सोना खरीदने का प्लान है? जानें आज गोल्ड सस्ता हुआ या महंगा

Silver Price Today: 23 मार्च को चांदी की कीमतों में गिरावट! 45,000 टूटा भाव, जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 22 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: 25 मार्च को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल! जानिए 24, 22k, 18k गोल्ड रेट

Silver Price Today: 25 मार्च को चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी, ₹20,000 उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Bank Holiday Today: आज बैंक खुले हैं या बंद? एक क्लिक में जान लें राम नवमी से कब तक बैंक हॉलिडे शेड्यूल

Gold Rate Today: 28 मार्च को फिर से सोने की कीमतों में आया उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 26 मार्च को लगातार दूसरे दिन सोने की कीमतों में उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Happy Ram Navami 2026: आज है राम नवमी! इन खास मैसेज से करें अपनों का दिन खास

Gold Rate Today: 27 मार्च को फिर से सोने की कीमतों में तेजी! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?



Click it and Unblock the Notifications