नई दिल्ली। देशभर में सरकारी एजेंसियां चालू रबी विपणन वर्ष (2019-20) में किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर 300 लाख टन से ज्यादा गेहूं (Wheat) खरीद चुकी हैं। भारतीय खाद्य निगम (FCI) ने कहा कि देशभर में 300.91 लाख टन गेहूं की खरीद हो चुकी है। केंद्र सरकार ने इस साल देशभर में 357 लाख टन गेहूं (Wheat) खरीद का लक्ष्य रखा है, जबकि पिछले सीजन 2018-19 में सरकारी खरीद (Government procurement of wheat) एजेंसियों ने देशभर में 357.95 लाख टन गेहूं की खरीद की थी। केंद्रीय कृषि सहाकारिता एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा फरवरी में जारी दूसरे अग्रिम उत्पादन अनुमान के अनुसार, इस साल देश में गेहूं का उत्पादन 99.12 करोड़ टन हो सकता है। हालांकि उत्तर प्रदेश में अभी तक केवल 19.33 लाख टन गेूहं की खरीद (Government procurement of wheat) हो पाई है।

पंजाब में सबसे ज्यादा गेहूं की खरीद
एफसीआई आंकड़ों के अनुसार, पंजाब में सबसे ज्यादा 123.68 लाख टन गेहूं (Wheat) की खरीद हो चुकी है, जबकि सरकारी एजेंसियों ने हरियाणा में अब तक 91.13 लाख टन गेहूं खरीदा (Government procurement of wheat) है। मध्य प्रदेश में गेहूं की खरीद 55.24 लाख टन हो चुकी है जबकि देश के सबसे बड़े गेहूं उत्पादक राज्य उत्तर प्रदेश में महज 19.33 लाख टन गेूहं (Wheat) की खरीद हो पाई है। इन चार राज्यों में कुल 289.38 लाख गेहूं की खरीद हो चुकी है। बाकी 11.53 लाख टन गेहूं जिन राज्यों में सरकारी एजेंसियों ने खरीदा है उनमें राजस्थान, गुजरात, चंडीगढ़ और उत्तराखंड शामिल हैं।
ये है गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य
केंद्र सरकार ने चालू विपणन वर्ष के लिए गेहूं का न्यनूतम समर्थन मूल्य (MSP) 1,840 रुपये प्रति क्विंटल तय किया है। सरकार ने इस साल सबसे ज्यादा पंजाब में 125 लाख टन गेहूं (Wheat) खरीद का लक्ष्य रखा है। प्रदेश में पिछले सीजन में 126.92 लाख टन गेहूं की खरीद हुई थी। हरियाणा में इस साल 85 लाख टन गेहूं खरीद (Government procurement of wheat) का लक्ष्य रखा गया है, जबकि पिछले साल सरकारी एजेंसियों ने प्रदेश में 87.84 लाख टन गेहूं खरीदा था। देश के दूसरे सबसे सबसे बड़े गेहूं उत्पादक राज्य मध्यप्रदेश में इस साल 75 लाख टन गेहूं खरीद का लक्ष्य रखा गया है, जबकि प्रदेश में पिछले साल 73.13 लाख टन गेहूं (Wheat) की खरीद हुई थी।
यूपी का गेहूं खरीद का लक्ष्य घटाया
देश के सबसे बड़े गेहूं उत्पादक राज्य उत्तर प्रदेश में इस साल 50 लाख टन गेहूं (Wheat) खरीद का लक्ष्य रखा गया है। पिछले साल उत्तर प्रदेश में सरकारी एजेंसियों ने कुल 52.94 लाख टन गेहूं की खरीद की थी। राजस्थान में इस साल 17 लाख टन गेहूं खरीद का लक्ष्य (Government procurement of wheat) है जबकि पिछले साल प्रदेश में 15.32 लाख टन गेहूं की खरीद हुई थी।
कम गेहूं खरीद वाले राज्य
इस साल बिहार में और उत्तरखंड में दो-दो लाख टन और गुजरात में 50,000 टन गेहूं (Wheat) खरीद का लक्ष्य रखा गया है। इसके अलावा अन्य राज्यों में 50,000 टन गेहूं खरीद का लक्ष्य है। पिछले साल उत्तराखंड में 1.10 लाख टन, गुजरात में 37,000 टन, हिमाचल प्रदेश में 1,000 टन बिहार में 18,000 टन और चंडीगढ़ में 14,000 टन गेहूं (Wheat) की खरीद हुई थी।
किसानों की मदद के लिए गेहूं के आयात पर शुल्क लगाया
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में गेहूं (Wheat) के दाम में आई भारी गिरावट के बाद विदेशों से आयात होने की संभावनाओं पर ब्रेक लगाते हुए केंद्र सरकार ने पिछले महीने गेहूं पर आयात शुल्क 10 फीसदी बढ़ाकर 40 फीसदी कर दिया।
यह भी पढ़ें : UP में Bank Holiday की लिस्ट जारी, जानें May की बची छुट्टियां
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
