ऑनलाइन ट्रांसजैक्शन (online transaction), नेट बैंकिंग (Net banking), क्रेडिट कार्ड (Credit Card) और डेबिट कार्ड (Debit Card) जैसी सेवाओं का ज्यादा से ज्यादा बढ़ावा दिया जा रहा है।
नई दिल्ली: ऑनलाइन ट्रांसजैक्शन (online transaction), नेट बैंकिंग (Net banking), क्रेडिट कार्ड (Credit Card) और डेबिट कार्ड (Debit Card) जैसी सेवाओं का ज्यादा से ज्यादा बढ़ावा दिया जा रहा है। इसी क्रम में पेमेंट कंपनी पेटीएम (Payment Company Paytm) ने सिटी बैंक (Citibank) से हाथ मिलाकर क्रेडिट कार्ड लॉन्च (Credit Card launch) किया है। ग्लोबल पेमेंट कंपनी Visa ने अपने नेटवर्क में Paytm Payments Bank को शामिल किया है। जानकारी दें कि अब पेटीएम Visa लिखे हुए डेबिट कार्ड (Debit Card)जारी करेगा। भारत में तकरीबन 30 करोड़ लोग पेटीएम (Paytm) का इस्तेमाल करते हैं।
पेटीएम बैंक के पास 4.4 करोड़ बचत खाते
इस बात की भी जानकारी दें कि पेटीएम बैंक (Paytm bank) अभी तक अपने साथ अकाउंट (Account) खोलने वाले कस्टमर्स (Customer) को डिजिटल डेबिट कार्ड्स (Digital debit cards) उपलब्ध करा रहा था। अब ग्राहकों को फिजिकल कार्ड्स भी जारी किए जाएंगे। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा लाइसेंस प्राप्त सात पेमेंट बैंकों (Payment bank) में से एक पेटीएम (Paytm), अभी तक RuPay (रूपे) डेबिट कार्ड जारी कर रही थी। पेटीएम पेमेंट्स बैंक (Paytm Payments Bank ) आगे भी ग्राहकों को रूपे डेबिट कार्ड (Rupee Debit Card) जारी करती रहेगी। फिलहाल बैंक में 4.4 करोड़ वर्चुअल सेविंग्स अकाउंट (Virtual Savings Account) हैं।
बढ़ते कस्टमर बेस को बेहतर सेवाएं ऑफर
बता दें कि वीजा के चीफ एक्जीक्यूटिव ऑफिसर (Chief executive officer) Alfred F. Kelly ने बताया, 'हम पेटीएम पेमेंट्स बैंक (Payments Bank Bank) के साथ मिलकर क्रेडिट कार्ड्स ऑफर (Credit Cards Offer) करने के प्लान पर काम कर रहे हैं। इससे पेटीएम के लगातार बढ़ते कस्टमर बेस (customer baase) को बेहतर सेवाएं ऑफर की जा सकेंगी। भारत और दक्षिण एशिया में Visa ग्रुप के कंट्री मैनेजर T R Ramachandran के मुताबिक, ‘PayTM पेमेंट्स बैंक ने औपचारिक तौर पर एक मेंबर के रूप में वीजा नेटवर्क (visa network) को ज्वाइन किया है, इससे जल्द ही पेटीएम भारतीय बाजार में वीजा कार्ड्स इश्यू (Visa card issue) कर सकेगा।
Paytm Bank अपने ग्राहकों को सभी बैंकिंग सुविधाएं (Banking facilities) देने की कोशिश कर रहा है। Paytm पेमेंट्स बैंक बचत खाते (Payments Bank Savings Account) पर फ्री डिजिटल डेबिट कार्ड (Free digital debit card) उपलब्ध कराता है। हालांकि आप फिजिकल डेबिट कार्ड (Physical debit card) भी ले सकते हैं। ग्राहकों को इस डेबिट कार्ड (debit card) के लिए अलग से आवेदन करना होता है।
Paytm First Credit Card दुनिया भर में मान्य होगा
इस बात की भी जानकारी दें कि पेटीएम का फर्स्ट क्रेडिट कार्ड (First credit card) दुनिया भर में मान्य होगा। पेटीएम के स्वामित्व वाली कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस (One 97 Communications) के चेयरमैन और सीईओ विजय शेखर वर्मा (Chairman and CEO Vijay Shekhar Verma) के मुताबिक इसके जरिए कैशलेस पेमेंट्स (cashless payment) को बढ़ावा मिलेगा। खाने, घूमने-फिरने और शॉपिंग इत्यादि के दौरान पेटीएम फर्स्ट क्रेडिट कार्ड (Paytm First Credit Card) के जरिए भुगतान करने पर कई बेहतरीन ऑफर्स भी मिलेंगे।
इस तरह करें आवेदन
पेटीएम ग्राहक (Paytm customer) इस कार्ड (card) के लिए अपने पेटीएम ऐप (Paytm app) से अप्लाई कर सकेंगे। कार्ड जारी होने के बाद शुरुआती चार महीनों के लिए उन्हें 10 हजार रुपये तक का पेटीएम प्रोमो कोड (Paytm promo card) मिलेगा। हालांकि इसे भुनाने के लिए ग्राहकों (customer) को कम से कम 10 हजार रुपये की खरीदारी करनी पड़ेगी। इसके लिए पेटीएम के ऐप (paytm app) पर इस कार्ड (card) के जरिए किए गए लेन-देन (transaction) की पूरी जानकारी भी देख सकेंगे।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
