सोमवार के कारोबार में सोने की कीमतों (Gold prices) में मामूली उछाल देखने को मिला है।
नई दिल्ली: सोमवार के कारोबार में सोने की कीमतों (Gold prices) में मामूली उछाल देखने को मिला है। आज के कारोबार में सोना (Gold) 65 रुपये की तेजी के साथ 33,018 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ है। ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन (All India SARFAA Association) के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी में ज्वैलर्स (Jewelers) की ओर से हुई ताजा खरीदारी की वजह से सोने की कीमतों (Gold price) में तेजी देखने को मिली है।

हालांकि चांदी की कीमतों (Silver price) में आज के कारोबार में गिरावट देखने को मिली है। आज के कारोबार में चांदी 175 रुपये की गिरावट के साथ 38,000 प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई। चांदी (Silver) की कीमतों में इस गिरावट की वजह औद्योगिक इकाईयों (Industrial units) और सिक्का निर्माताओं (Coin makers) की ओर से सुस्त उठान रही है।
वहीं दूसरी ओर वैश्विक स्तर (global scale) पर न्यूयॉर्क में सोना हाजिर बाजार में गिरावट (Market decline) के साथ 1,283.9 डॉलर प्रति औंस और चांदी (Silver) गिरावट के साथ 14.73 डॉलर प्रति औंस हो गई है। शनिवार को सोने की कीमत 53 रुपये के उछाल के साथ 32,953 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई थी।
भारत में आज के सोने की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
वहीं राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 99.9 फीसद और 99.5 फीसद शुद्धता वाला सोना (Gold) 65 रुपये के उछाल के साथ क्रमश: 33,018 रुपये और 32,848 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ है। ठीक इसी तरह गिन्नी (Ginni) के भाव 100 रुपये के उछाल के साथ 26,500 रुपये प्रति 8 ग्राम पीस हो गए हैं।
वहीं तैयार चांदी का भाव (Silver price) 175 रुपये टूटकर 38,000 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया, जबकि साप्ताहिक आधारित डिलीवरी (Weekly based delivery) 267 रुपये के उछाल के साथ 37,290 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। दूसरी ओर चांदी सिक्का (Silver coins) लिवाल और बिकवाल क्रमश: 79,000 रुपए और 80,000 रुपए प्रति सैकड़ा पर स्थिर बने रहे।
भारत में अपने शहर के चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
दिल्ली सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं के दाम
- सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 33,020
- सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम : 32,80
- चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम: 38,000
- चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 37,290
- सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा : 79,000
- सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा : 80,000
- गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 26,400
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
