पतंजलि आयुर्वेद (Patanjali Ayurveda) ने एक बार फिर विदेशी मल्टीनेशनल कंपनियों (Foreign multinational companies) के कारोबार पर प्रहार किया है।
नई दिल्ली: पतंजलि आयुर्वेद (Patanjali Ayurveda) ने एक बार फिर विदेशी मल्टीनेशनल कंपनियों (Foreign multinational companies) के कारोबार पर प्रहार किया है। इस बार पतंजलि आयुर्वेद (Patanjali Ayurveda)ने ओरल केयर सेक्टर (Oral Care Sector) में विदेशी कंपनियों को नुकसान पहुंचाया है। कोलगेट (Colgate) का मार्केट शेयर (Market share) वित्त वर्ष 2019 में 2.1 पर्सेंट गिरकर 49.4 पर्सेंट रह गया। कंपनी के कोलगेट डेंटल क्रीम (Colgate Dental Cream), एक्टिव साल्ट (Active Salt) और सिबाका (Cibaca) जैसे ब्रैंड्स का मार्केट शेयर (Market share) पिछले वित्त वर्ष में घटा।
पतंजलि आयुर्वेद के दंत कांति की बिक्री बढ़ी
जानकारी दें कि मार्केट रिसर्च (Market research) फर्म नीलसन के आंकड़ों (Nielsen data) के हवाले के अनुसार, 31 मार्च को समाप्त हुए। वित्त वर्ष में कोलगेट के मार्केट शेयर में 210 बेसिस प्वाइंट (Basis Point) की गिरावट आई है और यह अब 49.4 फीसदी रह गया है। कोलगेट के मार्केट शेयर में यह गिरावट इसके मुख्य उत्पादों कोलगेट डेंटल क्रीम (Colgate Dental Cream), एक्टिव साल्ट (Active Salt)और सिबाका (Cibaca) की बिक्री घटने के कारण आई है। हालांकि रिपोर्ट में कहा गया है कि कोलगेट का मार्केट शेयर (Market share) घटने का मुख्य कारण पतंजलि आयुर्वेद के दंत कांति की बिक्री बढ़ना है। वहीं दूसरी ओर रिपोर्ट के अनुसार, समान अवधि में ओरल सेक्टर में पतंजलि आयुर्वेद (Patanjali Ayurveda) की बाजार हिस्सेदारी में 150 बेसिस प्वाइंट (Basis point) की बढ़ोतरी हुई है और अब इसकी हिस्सेदारी बढ़कर 8.6 फीसदी हो गई है।
80 बेसिस प्वाइंट की कमी HUL की बिक्री में आई
इस बात की भी जानकारी दें कि पिछले वित्त वर्ष (Last financial year) में पतंजलि आयुर्वेद (Patanjali Ayurveda) को प्रमुख प्रतिद्वंदिता (Rivalry) देने वाली हिन्दुस्तान यूनिलिवर लिमिटेड (HUL) ने भी ओरल सेक्टर (Oral Sector) में अपनी हिस्सेदार गंवाई थी। वहीं नीलसन के आंकड़ों (Nielsen data) के अनुसार, इस अवधि में HUL की बिक्री में 80 बेसिस प्वाइंट (Basis point) की कमी आई है और अब इसकी बाजार हिस्सेदारी (Market share) 16.4 फीसदी रह गई है।
कोलगेट ने बाजार हिस्सेदारी 800 बेसिस प्वाइंट तक खो दी
जबकि जैफरीज (Jefferies) के विश्लेषक वरुण लोहचब का कहना है कि कोलगेट (Colgate) ने अपनी गिरती बाजार हिस्सेदारी को रोकने के लिए कोई निवेश नहीं किया है। हालांकि लोहचब के अनुसार, कोलगेट (Colgate) ने पिछले तीन सालों में अपनी बाजार हिस्सेदारी 800 बेसिस प्वाइंट (Basis point)तक खो दी है। डाबर और पतंजलि (Dabur and Patanjali) की ओर से बाजार में प्राकृतिक उत्पादों की संख्या धीमी गति से बढ़ाई जा रही है। इसके बावजूद इस श्रेणी में कोलगेट को टक्कर देने के लिए काफी उत्पाद उपलब्ध हैं। कोलगेट (Colgate) अपने स्वर्ण वेदशक्ति की सफलता के बल पर बाजार हिस्सेदारी (Market share) बढ़ाने की सोच रहा है जो संभव नहीं दिख रहा है।
हालांकि इन कंपनियों ने पतंजलि (Patanjali) से मुकाबले के लिए कई कुदरती और हर्बल प्रोडक्ट लॉन्च (Herbal Product Launch) किए हैं। हालांकि ओरलकेयर कैटेगरी (Orralcare category) में पतंजलि का दबदबा बना हुआ है। वहीं दूसरी ओर इसके बदले भारतीय कंपनी डाबर (Indian company Dabur) ने ओरल सेक्टर (Oral Sector) में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। वहीं समान अवधि में 50 बेसिस प्वाइंट (Basis point) की बढ़ोतरी के साथ डाबर की बाजार हिस्सेदारी (Dabur's market share) बढ़कर 13 फीसदी हो गई है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 25 मार्च को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल! जानिए 24, 22k, 18k गोल्ड रेट

Gold Rate Today: 28 मार्च को फिर से सोने की कीमतों में आया उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 25 मार्च को चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी, ₹20,000 उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 26 मार्च को लगातार दूसरे दिन सोने की कीमतों में उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 27 मार्च को फिर से सोने की कीमतों में तेजी! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Happy Ram Navami 2026: आज है राम नवमी! इन खास मैसेज से करें अपनों का दिन खास

Silver Price Today: 29 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Silver Price Today: 28 मार्च को चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए प्रति किलो कितना महंगा हुआ चांदी का भाव

Silver Price Today: 26 मार्च को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! प्रति किलो चांदी सस्ता हुआ या महंगा?

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?



Click it and Unblock the Notifications