पेट्रोल और डीजल (Petrol- diesel) के दामों में उतार-चढ़ाव के बाद दूसरे हफ्ते में इनकी कीमतों में बड़ी राहत देखने को मिली है।
नई दिल्ली: पेट्रोल और डीजल (Petrol- diesel) के दामों में उतार-चढ़ाव के बाद दूसरे हफ्ते में इनकी कीमतों में बड़ी राहत देखने को मिली है। देश की सबसे बड़ी सरकारी कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (Indian Oil Corporation Limited) (IOCL) ने लगातार दूसरे दिन पेट्रोल-डीजल की कीमतों (Petrol-diesel price) में कटौती की है। IOCL ने शनिवार को पेट्रोल की कीमत (Petrol price) में 47 से 50 पैसे और डीजल की कीमत (Diesel price) में 19 से 20 पैसे की कटौती की है। IOCL ने पेट्रोल की कीमतों में इस साल की अब तक की सबसे बड़ी कटौती की है। इसी कड़ी में गुरुवार और शुक्रवार के बाद लगातार तीसरे दिन यानि शनिवार को भी दाम कम हुए हैं।

महानगरों में पेट्रोल की कीमत
जानकारी दें कि शनिवार को IOCL (Indian Oil Corporation Limited) ने राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत में 48 पैसे की कटौती की है। अब यहां पेट्रोल की कीमत घटकर 72.15 रुपए प्रति लीटर हो गई हैं। कोलकाता में पेट्रोल 47 पैसे सस्ता होकर 74.21 रुपए प्रति लीटर गया है। मुंबई में यह 48 पैसे की कटौती के बाद 77.75 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। चेन्नई में पेट्रोल सबसे ज्यादा 50 पैसे सस्ता हुआ है और इसकी नई कीमत 74.90 रुपए प्रति लीटर है।
भारत के विभिन्न शहर के पेट्रोल की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
महानगरों में डीजल की कीमत
शनिवार को IOCL (Indian Oil Corporation Limited) ने डीजल की कीमतों (Diesel price) में भी 20 पैसे तक की कटौती की है। दिल्ली में डीजल 19 पैसे की कटौती के बाद 66.28 रुपए प्रति लीटर हो गया है। कोलकाता में यह 19 पैसे सस्ता हुआ है और अब यह 68.04 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। मुंबई में डीजल की कीमतों में 20 पैसे की कटौती हुई है और अब यह 69.45 रुपए प्रति लीटर हो गया है। चेन्नई में 20 पैसे की कटौती के बाद डीजल की नई कीमत 70.06 रुपए प्रति लीटर हो गई हैं।
अपने शहर के डीजल की कीमत से रूबरू होने के लिए यहां क्लिक करें
बता दें कि हर 15 दिन पर कीमतें रिवाइज होने की पुरानी व्यवस्था एक अप्रैल 2002 को शुरू हुई। इसके तहत पिछले 15 दिन में इंटरनेशनल मार्केट में पेट्रोल और डीजल की कीमतों (Petrol-diesel price) में बदलाव और इंटरनेशनल मार्केट (International market) में रुपए की कीमतों के आधार पर कीमतों में यह बदलाव किया जाता था। दरअसल सरकार पेट्रोलिेयम पदार्थों (Petroleum products) को नियंत्रण मुक्त करना चाहती थी। इसी के चलते पहले हर 15 दिन पर और बाद में रोजना आधार पर कीमतों में बदलाव की व्यवस्था को लागू किया गया।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
