शनिवार को दिल्ली सर्राफा बाजार (Delhi Sarafa Bazar) में सोना (Gold) 55 रुपए चमककर 32,955 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया।
नई दिल्ली: शनिवार को दिल्ली सर्राफा बाजार (Delhi Sarafa Bazar) में सोना (Gold) 55 रुपए चमककर 32,955 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। इस दौरान औद्योगिक ग्राहकी (Industrial subscription) कमजोर पड़ने से चांदी 430 रुपए लुढ़ककर 38,170 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। जबकि शुक्रवार को सोने के भाव (gold price) में हल्की तेजी रही जबकि चांदी के रेट (Silver price) में बड़ी तेजी देखी गई। दिल्ली सर्राफा बाजार (Delhi Sarafa Bazar) में सोना (gold) 10 रुपए चमककर 32,900 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। इस दौरान चांदी (Silver) 380 रुपए की छलांग लगाकर 38,600 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, सोना हाजिर शुक्रवार को बढ़त में 1,285.75 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ। जून का अमेरिकी सोना (American gold) वायदा भी तेजी के साथ 1,286.80 डॉलर प्रति औंस पर रहा। अंतरराष्ट्रीय बाजारों (International markets) में चांदी (Silver) हाजिर तेजी के साथ 14.74 डॉलर प्रति औंस के भाव बिकी।
भारत में आज के सोने की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
गिन्नी 26,400 रुपए पर टिकी रही
वहीं स्थानीय मांग (Local demand) रहने से सोना स्टैंडर्ड 55 रुपए महंगा होकर 32,955 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। सोना बिटुर भी इतनी ही तेजी के साथ 32,785 रुपए प्रति दस ग्राम के भाव बिका। आठ ग्राम वाली गिन्नी 26,400 रुपए पर टिकी रही। चांदी (Silver) हाजिर 430 रुपए की गिरावट में 38,170 रुपए प्रति किलोग्राम पर बिकी। चांदी (Silver) वायदा 315 रुपए की गिरावट में 37,025 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। सिक्का (Coin) लिवाली और बिकवाली क्रमश: 79 हजार और 80 हजार रुपए प्रति सैकड़ा पर स्थिर बिके।
भारत में आज के चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें।
दिल्ली सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं के दाम
- सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 32,955
- सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम : 32,785
- चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम: 38,170
- चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 37,025
- सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा : 79,000
- सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा : 80,000
- गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 26,400
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications