ITC चेयरमैन YC Deveshwar अब नहीं रहें हमारे बीच, लंबे वक्त तक संभाली कंपनी

आईटीसी चेयरमैन (ITC chairman) वाई.सी देवेश्वर (YC Deveshwar) का 72 साल की उम्र में शन‍िवार की सुबह निधन हो गया।

नई द‍िल्‍ली: आईटीसी चेयरमैन (ITC chairman) वाई.सी देवेश्वर (YC Deveshwar) का 72 साल की उम्र में शन‍िवार की सुबह निधन हो गया। बता दें क‍ि देवेश्वर (Deveshwar) ने गुरुग्राम के एक प्राइवेट अस्पताल (Private Hospital) में अंतिम सांस ली। वह लंबे समय से कई गंभीर बिमारियों से जूझ रहे थे।

ITC Chairman YC Deveshwar Passed Away

सबसे लंबे समय तक चेयरमैन के पद पर

वाई.सी देवेश्वर (Yogesh Chandra Deveshwar) (योगेश चंद्र देवेश्वर) भारत की लीडिंग प्राइवेट कंपनियों (Leading Private Companies) में शुमार आईटीसी (ITC) (इंडियन टोबैको कंपनी) के सबसे लंबे समय तक चेयरमैन रहने वाले व्यक्ति थे। आईटीसी की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, वाई.सी देवेश्वर (Y.C Deveshwar)11 अप्रैल 1984 को बोर्ड ऑफ कंपनी के डायरेक्टर (Director) नियुक्त किए गए थे। इसके बाद 1 जनवरी 1996 को वह बोर्ड के चेयरमैन (board Chairman) और चीफ एग्जीक्यूटिव (Chief executive) बनाए गए।

वाईसी देवेश्वर को पद्म भूषण से भी सम्‍मानित किया गया

आईआईटी दिल्ली (IIT Delhi) से इंजीनियरिंग करने वाले वाई.सी देवेश्वर ने हार्वर्ड बिजनेस स्कूल से भी पढ़ाई की। देवेश्वर ने 1968 में आईटीसी कंपनी (ITC company)ज्वाइन की थी। इस बीच 1991 से लेकर 1994 तक वो विमानन कंपनी एयर इंडिया (Air india)के चेयरमैन व मैनेजिंग डायरेक्टर भी रहे। इसके बाद 1996 में वो आईटीसी के चेयरमैन (ITC chairman)बन गए। 2011 में वाईसी देवेश्वर (Y.C Deveshwar) को पद्म भूषण (Padma Bhushan) सम्मान से नवाजा गया।
इसके अलावा उन्हें यूएस-इंडिया बिजनेस काउंसिल (US-India Business Council) की तरफ से ग्लोबल लीडरशिप अवार्ड (Global Leadership Award) भी मिला। 2012 में वाईसी देवेश्वर बिजनेस लीडर ऑफ द ईयर (Business Leader of the Year) बने। इससे पहले 2006 में उन्हें बिजनेस पर्सन ऑफ द ईयर के सम्मान से भी नवाजा गया।

देवेश्वर का जन्म 4 फरवरी 1947 को लाहौर में हुआ था

वाईसी देवेश्वर (YC Deveshwar) का जन्म 4 फरवरी 1947 को लाहौर में हुआ था, जो अब पाकिस्तान का हिस्सा है। देवेश्वर सन 1968 में इंडियन टोबैको कंपनी (Indian Tobacco Company)(आईटीसी) में एक ट्रेनी के तौर पर शामिल हुए। वर्ष 1972 में उन्हें कोलकाता में कंपनी मुख्यालय का सलाहकार बनाया गया। वर्ष 1984 में उन्हें आईटीसी (ITC) में एक निदेशक बनाया गया और 1996 के बाद से वह मुख्य कार्यकारी अधिकारी और आईटीसी फूड्स लिमिटेड (ITC Foods Limited) के अध्यक्ष के रूप में काम कर रहे थे। वाईसी देवेश्वर आईटीसी के इतिहास में सबसे लंबे समय तक सेवारत अध्यक्ष रहे। वर्ष 1991 में उन्हें एयर इंडिया का अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक चुना गया था। उन्हें साल 2011 में भारत सरकार द्वारा पद्म भूषण से भी सम्मानित किया गया।

More From GoodReturns

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+