गुरुवार को सोने की कीमत (Gold price) में बढ़ोतरी देखी गई, वहीं दूसरी ओर चांदी की कीमत (Sliver price) स्थिर रही।
नई दिल्ली: गुरुवार को सोने की कीमत (Gold price) में बढ़ोतरी देखी गई, वहीं दूसरी ओर चांदी की कीमत (Sliver price) स्थिर रही। गुरुवार को दिल्ली सर्राफा बाजार (Delhi Sarafa Bazar) में सोना 40 रुपए चमककर 32,890 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। इस दौरान चांदी 38,220 रुपए प्रति किलोग्राम पर टिकी रही।
जबकि बुधवार को दिल्ली सर्राफा बाजार (Delhi Sarafa Bazar) में सोना (Gold) 180 रुपए चमककर एक सप्ताह के उच्चतम स्तर 32,850 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। इस दौरान चांदी (Silver) भी 95 रुपए की बढ़त बनाती हुई 38,220 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

डॉलर (Dollar) के मजबूत होने से कम हुई सोने के दाम में वृद्धि लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, सोना हाजिर आज 4.12 डॉलर की बढ़त में 1,285.10 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। जून का अमेरिकी सोना (American gold) वायदा 4.50 डॉलर चढ़कर 1,285.90 डॉलर प्रति औंस बोला गया।
भारत में आज के सोने की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
बाजार विश्लेषकों (Market analysts) ने बताया कि अमेरिका और चीन की तनातनी के कारण निवेशकों (Investors) की दिलचस्पी सुरक्षित निवेश (Investment) में बढ़ी हुई है। हालांकि, दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर की मजबूती से पीली धातु की बढ़त सीमित रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजारों (International markets) में चांदी (silver) हाजिर 0.01 डॉलर (Dollar) की तेजी के साथ 14.84 डॉलर प्रति औंस के भाव बिकी।
भारत में आज के चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
गिन्नी अपनी कीमत स्थिर रही
वैश्विक तेजी (Global boom) के बीच स्थानीय मांग (Local demand) आने से सोना स्टैंडर्ड 40 रुपए महंगा होकर 32,890 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। सोना बिटुर भी इतनी ही तेजी के साथ 32,720 रुपए प्रति दस ग्राम के भाव बिका। आठ ग्राम वाली गिन्नी 26,400 रुपए पर टिकी रही। चांदी (Silver) हाजिर 38,220 रुपए प्रति किलोग्राम पर टिकी रही। चांदी वायदा 340 रुपए की तेजी में 37,445 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। सिक्का (coin) लिवाली और बिकवाली क्रमश: 79 हजार और 80 हजार रुपए प्रति सैकड़ा पर स्थिर बिके।
दिल्ली सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं के दाम
सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 32,890
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम : 32,720
चाँदी हाजिर प्रति किलोग्राम: 38,220
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 37,445
सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा : 79,000
सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा : 80,000
गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 26,400
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
