नीरव मोदी (Nirav Modi) की बेल (Bail) को ब्रिटेन की वेस्टमिंस्टर कोर्ट (Westminster Court) ने रिजेक्ट कर दिया है।
नई दिल्ली: नीरव मोदी (Nirav Modi) की बेल (Bail) को ब्रिटेन की वेस्टमिंस्टर कोर्ट (Westminster Court) ने रिजेक्ट कर दिया है। जी हां ब्रिटेन की अदालत ने बुधवार को भारत के भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी की जमानत याचिका (Bail plea) को तीसरी बार खारिज (Dismissed) कर दिया है। अब उसके केस पर अगली सुनवाई तक जेल में रहना होगा। इसके साथ ही, भगोड़े नीरव मोदी को आगामी 30 मई को वेस्टमिन्स्टर कोर्ट (Westminster Court)में पेश होने का आदेश दिया गया है। बता दें कि नीरव मोदी को बीते 19 मार्च को स्कॉटलैंड यार्ड पुलिस ने लंदन से गिरफ्तार किया था। नीरव मोदी (Nirav Modi)करीब दो अरब डॉलर के पीएनबी घोटाले (PNB Scam) का मुख्य आरोपी है।

भगोड़ा हीरा कारोबारी नीरव मोदी ने बुधवार को ब्रिटेन की वेस्टमिन्स्टर कोर्ट (Westminster Court) के समक्ष जमानत के लिए तीसरी बार अपील किया था। हालांकि इससे पहले दो बार उसकी याचिका खारिज (Petition dismissed) हो चुकी है। पंजाब नेशनल बैंक (PNB) (पीएनबी) में दो अरब डॉलर की धोखाधड़ी और मनी लांड्रिंग के आरोपी नीरव मोदी (Nirav Modi) को भारत लाने का प्रयास किया जा रहा है।लंदन में वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट अदालत (Westminster Magistrate Court) में मुख्य मजिस्ट्रेट एम्मा आर्बथनॉट (Magistrate Emma Arbahanot) आठ मई को नीरव मोदी की तीसरी अपील पर सुनवाई करेंगी।
हालांकि, अभी इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि मोदी अदालत में पेश होगा या फिर दक्षिण पश्चिम लंदन (South west london) की वैंड्सवर्थ जेल से वीडियो लिंक के जरिये ही सुनवाई में हिस्सा लेगा। बता दें कि उसे 19 मार्च को गिरफ्तार (Arrested) किया गया था, तभी से वह इसी जेल में बंद है। इस मामले में 26 अप्रैल को पिछली सुनवाई के दौरान मोदी जज आर्बुथनॉट (Judge Arbahanot)के समक्ष वीडियो लिंक (video link) के जरिये पेश हुआ था। उस समय नीरव मोदी (Nirav Modi) के वकीलों ने उसकी जमानत की अपील नहीं की थी और उसे 24 मई तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था।
नीरव मोदी पीएनबी घोटाले का मुख्य आरोपी है
नीरव मोदी (Nirav Modi) पर मेहुल चौकसी (Mehul Choksi) के साथ मिलकर 13700 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी करने का आरोप है। इस मामले में सीबीआई (CBI) और प्रवर्तन निदेशालय जांच कर रहे हैं। दोनों के खिलाफ मुंबई की विशेष अदालत (Special court) में भी मामला चल रहा है। जानकारी दें कि नीरव मोदी की साजिश की वजह से पीएनबी बैंक (PNB bank) की आर्थिक रफ्तार रुक गई थी। शेयरों (share) में भी काफी गिरावट आयी थी।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications