बुधवार को दिल्ली सर्राफा बाजार (Delhi Sarafa Bazar) में सोना (Gold) 180 रुपए चमककर एक सप्ताह के उच्चतम स्तर 32,850 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया।
नई दिल्ली: बुधवार को दिल्ली सर्राफा बाजार (Delhi Sarafa Bazar) में सोना (Gold) 180 रुपए चमककर एक सप्ताह के उच्चतम स्तर 32,850 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। इस दौरान चांदी (Silver) भी 95 रुपए की बढ़त बनाती हुई 38,220 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

हालांकि बता दें कि मंगलवार को अक्षय तृतीया (Akshay Tritiya) के मौके पर भी दिल्ली सर्राफा बाजार (Delhi Sarafa Bazar) में सोना (Gold) 50 रुपए लुढ़ककर 32,670 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। इस दौरान चांदी (Silver) भी पांच रुपए की गिरावट में 38,125 रुपए प्रति किलोग्राम पर रही।
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में धातुओं की कीमत
लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, सोना (Gold) हाजिर आज 2.03 डॉलर (Dollar) की बढ़त में 1,286.30 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। जून का अमेरिकी सोना वायदा 1.80 डॉलर चढ़कर 1,287.40 डॉलर प्रति औंस बोला गया।
भारत में आज के सोने की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
बाजार विश्लेषकों (Market analysts) ने बताया कि अमेरिका और चीन के बीच बढ़े विवाद के कारण निवेशकों (Investors) का रुझान सुरक्षित निवेश में बढ़ गया है। हालांकि, दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर की मजबूती से पीली धातु की बढ़त सीमित रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजारों (International markets) में चांदी (Silver) हाजिर 0.02 डॉलर की तेजी के साथ 14.91 डॉलर प्रति औंस के भाव बिकी।
गिन्नी की कीमत रही स्थिर
वहीं दूसरी ओर वैश्विक तेजी के बीच स्थानीय मांग (Local demand) आने से सोना स्टैंडर्ड 180 रुपए महंगा होकर एक मई के बाद के उच्चतम स्तर 32,850 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। सोना बिटुर भी इतनी ही तेजी के साथ 32,680 रुपए प्रति दस ग्राम के भाव बिका। आठ ग्राम वाली गिन्नी 26,400 रुपए पर टिकी रही।
भारत में आज के चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
औद्योगिक मांग आने से चांदी में बढ़त रही। चांदी हाजिर 95 रुपए की तेजी में 38,220 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। चांदी वायदा 220 रुपए की गिरावट में 37,105 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। सिक्का लिवाली और बिकवाली क्रमश: 79 हजार और 80 हजार रुपए प्रति सैकड़ा पर स्थिर बिके।
दिल्ली सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं के दाम
सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 32,850
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम : 32,680
चाँदी हाजिर प्रति किलोग्राम: 38,220
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 37,105
सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा : 79,000
सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा : 80,000
गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 26,400
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
