मंगलवार को अक्षय तृतीया (Akshaya Tritiya) के मौके पर भी दिल्ली सर्राफा बाजार (Delhi Sarafa Bazar) में सोना (Gold) 50 रुपए लुढ़ककर 32,670 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया।
नई दिल्ली: मंगलवार को अक्षय तृतीया (Akshay Tritiya) के मौके पर भी दिल्ली सर्राफा बाजार (Delhi Sarafa Bazar) में सोना (Gold) 50 रुपए लुढ़ककर 32,670 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। इस दौरान चांदी (Silver) भी पांच रुपए की गिरावट में 38,125 रुपए प्रति किलोग्राम पर रही।

जबकि अक्षय तृतीया (Akshaya Tritiya) से एक दिन पहले सोना (gold) महंगा हुआ, जबकि चांदी (silver) के दाम में कटौती देखने को मिली। सोमवार को दिल्ली सर्राफा बाजार (Delhi Sarafa Bazar) में 75 रुपए चमककर 32,720 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। हालांकि औद्योगिक मांग (Industrial demand) सुस्त रहने से चांदी 70 रुपए लुढ़कर 38,130 रुपए प्रति किलोग्राम पर रही।
लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, सोना (Gold) हाजिर आज 2.35 डॉलर की बढ़त में 1,281.05 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। जून का अमेरिकी सोना (American gold) वायदा 1.10 डॉलर चढ़कर 1,282.70 डॉलर प्रति औंस बोला गया। बाजार विश्लेषकों (Market analysts) ने बताया कि अक्षय तृतीया (Akshay Tritiya)के दिन सोने की खरीददारी शुभ मानी जाती है, लेकिन ऊंचे भाव के कारण मांग कमजोर पड़ी है।
आज के सोने की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
बता दें कि कारोबारियों के मुताबिक ग्राहकों की दिलचस्पी अब डिजिटल गोल्ड (Digital gold) में भी बढ़ी है जिसका असर सर्राफा बाजार पर दिख रहा है। 'फोनपे'(Phonepay) और 'पेटीएम'(Paytm) जैसी डिजिटल भुगतान (Digital payment) कंपनियों (company) ने सोने की खरीद अब काफी आसान कर दी है और ग्राहक कम से कम कीमत में इन प्लेटफॉर्म (Platform) पर सोना खरीद पाते हैं, जिससे उनका रुझान डिजिटल गोल्ड (Digital gold) में बढ़ रहा है।
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में धातुओं की कीमत
अंतरराष्ट्रीय बाजारों (International markets) में चांदी हाजिर 0.03 डॉलर की गिरावट के साथ 14.86 डॉलर (Dollar) प्रति औंस के भाव बिकी। स्थानीय मांग (Local demand) की सुस्ती से सोना स्टैंडर्ड (Gold standard) 50 रुपए सस्ता होकर 32,670 रुपए प्रति दस ग्राम रह गया। सोना बिटुर भी इतनी ही गिरावट के साथ 32,500 रुपए प्रति दस ग्राम के भाव बिका। आठ ग्राम वाली गिन्नी 26,400 रुपए पर टिकी रही।
भारत में आज के चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
वहीं औद्योगिक मांग (Industrial demand) की सुस्ती से चांदी (Silver) में गिरावट रही। चांदी हाजिर पांच रुपए की गिरावट में 38,125 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गयी। चांदी वायदा 35 रुपए चढ़कर 37,325 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। सिक्का लिवाली और बिकवाली क्रमश: 79 हजार और 80 हजार रुपए प्रति सैकड़ा पर स्थिर बिके।
दिल्ली सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं के दाम
सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 32,670
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम : 32,500
चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम: 38,125
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 37,325
सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा : 79,000
सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा : 80,000
गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 26,400
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

एडवांस टैक्स की दूसरी किश्त: 15 सितंबर की डेडलाइन, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती?



Click it and Unblock the Notifications
