केबल टीवी (Cable TV), डीटीएच आपरेटरों (DTH operators) के आडिट को ट्राई ने बीईसीआईएल (BECIL) की नियुक्ति की है।
नई दिल्ली: केबल टीवी (Cable TV), डीटीएच आपरेटरों (DTH operators) के आडिट को ट्राई ने बीईसीआईएल (BECIL) की नियुक्ति की है। जी हां केबल टीवी और डीटीएच कंपनियां आपके साथ धोखाधड़ी ने करें, इसके लिए ट्राई (भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधकरण, TRAI) नया कदम उठा रही है। ट्राई (TRAI) ने इन कंपनियों का ऑडिट (Audit) कराने का फैसला लिया है, जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि यह कंपनियां ट्राई के नियमों का पालन कर रही हैं। ऑडिट कराने का जिम्मा ट्राई ने Broadcast Engineering Consultants India Ltd (BECIL) को दिया है।

नियमों का उल्लंघन करेने पर होगी कार्रवाई दी गयी थी पहले से चेतावनी
जानकारी दें कि ट्राई (TRAI) ने पहले से ही ऑपरेटर्स (Operators) को चेतावनी दी थी कि जो डीटीएच (DTH) और केबल टीवी ऑपरेटर्स (Cable television operators) ट्राई के नियमों का उल्लंघन करेंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ट्राई (TRAI) ने कहा कि इस संबंध में जल्द ही ऑडिट (Audit) शुरू किए जाएंगे। ट्राई सचिव एस के गुप्ता ने बताया हैं कि ट्राई की ओर से BECIL ऑडिट करेगा। हमने सभी डिस्ट्रीब्यूशन प्लेटफॉर्म ऑपरेटर्स (Distribution Platform Operators) से नए रेगुनटरी फ्रेमवर्क का पालन करने का अनुरोध किया है। वहीं उन्होंने कहा कि, जिन कंपनियों का ऑडिट किया जाएगा, उनके बारे में फैसला लिया जा रहा है। डीटीएच (DTH) और केबल टीवी ऑपरेटर्स (Cable TV operators) को रेंडमली सिलेक्ट किया जाएगा और ऑडिट करके देखा जाएगा कि वे ट्राई (TRAI) के नियमों का पालन कर रहे हैं या नहीं।
चुनिंदा चैनल्स और पैक लेने के लिए बाध्य किया गया
वहीं पिछले कुछ दिनों में ट्राई (TRAI) ने उपभोक्ताओं की शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए नियमों का उल्लंघन (Violation of rules) करने पर कई केबल (Cable) और डीटीएच सर्विस प्रोवाइडर्स (DTH service providers) को संज्ञान में लिया है। कई मामलों में ट्राई के सामने आया कि ऑपरेटर्स (Operators) ग्राहकों को चुनिंदा चैनल्स और पैक लेने के लिए बाध्य कर रहे हैं और ग्राहक अपने मर्जी से चैनल नहीं चुन पा रहे हैं। हाल ही में ट्राई (Trai) ने DTH ऑपरेटर्स Tata Sky, Dish TV और Sun Direct TV पर कार्रवाई की थी। इन ऑपरेटर्स ने लॉन्ग टर्म पैक (Long term pack) वाले सब्सक्राइबर्स (Subscribers) के चैनल माइग्रेशन में नियमों का उल्लंघन किया था।
बता दें कि ट्राई द्वारा प्लान किया गया ऑडिट सब्सक्राइबर मैनेजमेंट सिस्टम (Audit Subscriber Management System) और बिलिंग जैसे कई पहलुओं पर नजर रखेगा। ऑडिट के तहत यह भी देखा जाएगा कि कंज्यूमर्स (Consumers) अपनी पसंद के चैनल्स पा रहे हैं या नहीं। एस के गुप्ता ने बताया कि यह ऑडिट जल्द ही शुरू होंगे।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
