टाटा मोटर्स (Tata Motors) अपने डीजल सेगमेंट (Diesel segment) से छोटी कारों को हटाने पर विचार कर रही है।
नई दिल्ली: टाटा मोटर्स (Tata Motors) अपने डीजल सेगमेंट (Diesel segment) से छोटी कारों को हटाने पर विचार कर रही है। जी हां प्रदूषण नियंत्रण संबंधी रेगुलेटरी बदलावों को देखते हुए टाटा मोटर्स (Tata Motors) अपने पोर्टफोलियो से छोटी डीजल कारें हटा सकती है। बता दें कि कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि आगामी BS 6 एमिशन नॉर्म्स (Emission Norms) के चलते डीजल वाहन (Diesel vehicles) महंगे हो जाएंगे, जिनसे इनकी डिमांड घट सकती है।

आपको बता दें कि देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (Maruti Suzuki India) (MSI) पहले ही कह चुकी है कि वह एक अप्रैल 2020 से अपने डीजल वाहन (Diesel vehicles) हटाएगी। बीएस-6 नॉर्म्स भी अप्रल 2020 से ही लागू होने वाले हैं। मारुति (Maruti) का कहना है कि BS-6 नॉर्म्स लागू होने के बाद डीजल कारें काफी महंगी हो जाएंगी और ये छोटी कार के खरीदारों की पहुंच से दूर हो जाएंगी। जानकारी दें कि टाटा मोटर्स (Tata Motors) फिलहाल एंट्री लेवल हैचबैक (Entry level hatchback) टियागो एक लीटर डीजल इंजन के साथ, सेडान कार टिगोर 1.05 लीटर डीजल इंजन के साथ और पुराने मॉडल की बोल्ट और जेस्ट कारें 1.3 लीटर डीजल इंजन के साथ बेचती है।
80 फीसदी मांग पेट्रोल वेरिएंट की रहती
टाटा मोटर्स (Tata Motors) के प्रेसिडेंट पैसेंजर व्हीकल (President Passenger Vehicle) बिजनेस यूनिट मयंक पारीक ने कहना हैं कि हमारा मानना है छोटी और मिड साइज की डीजल इंजन (Diesel engine) वाली कारों की मांग धीमी होने की वजह से छोटी क्षमता के नए इंजन के विकास की लागत अपेक्षाकृत काफी ऊंची बैठेगी। इस खंड में 80 फीसदी मांग पेट्रोल वेरिएंट (Petrol variant) की रहती है। ऐसे में डीजल इंजन के लिए अतिरिक्त निवेश करना आर्थिक दृष्टि (Financial vision) से व्यावहारिक नहीं होगा। उन्होंने कहा कि बीएस-छह इंजनों के साथ विशेष रूप से छोटी डीजल कारों के लिए अनुपालन काफी महंगा हो जाएगा।
वहीं कंपनी के अन्य प्रॉडक्ट्स (Products) में एसयूवी नेक्सॉन और हाल में पेश एसयूवी हैरियर बड़े 1.5 लीटर और 2 लीटर के पावरट्रेन (Powertrain) के साथ आती हैं और आगे चलकर उन्हें अगले स्तर के लिए अपग्रेड किया जा सकता है। कंपनी हैरियर के लिए दो लीटर का इंजन फिएट से खरीदती है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
