टाटा सन्स (Tata Sons) के चेयरमैन एमेरिटस रतन टाटा (Ratan Tata)ने ओला के इलेक्ट्रिक व्हीकल बिजनेस ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी (Ola Electric Mobility) में निवेश (Investment) किया है।
नई दिल्ली: टाटा सन्स (Tata Sons) के चेयरमैन एमेरिटस रतन टाटा (Ratan Tata)ने ओला के इलेक्ट्रिक व्हीकल बिजनेस ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी (Ola Electric Mobility) में निवेश (Investment) किया है। ऐप बेस्ड टैक्सी सर्विस प्रोवाइडर Ola ने सोमवार को कहा है कि रतन टाटा (Ratan Tata) ने उसके इलेक्ट्रिक बिजनेस ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी (OEM) में निवेश किया है। हालांकि निवेश की रकम का हालांकि खुलासा नहीं किया गया है। ओला की ओर से जारी बयान के अनुसार, रतन टाटा ने यह निवेश पर्सनल कैपेसिटी में किया है। यह OEM की सीरीज A राउंड की फंडिंग है। बता दें कि फंडिंग की डिटेल की जानकारी नहीं दी गई है।
Ratan Tata ओला की पैरेंट कंपनी में एक शुरुआती निवेशक भी
बता दें कि ओला (OLA) का कहना है कि रतन टाटा (Ratan Tata) के ओला इलेक्ट्रिक (Ola electric) में निवेश (Investment) के साथ ही उनका अनुभव और मेंटरशिप का लाभ कंपनी को मिलेगा, जिससे कंपनी को बड़े पैमाने पर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी (Electric mobility) को मुमकिन करने के महत्वाकांक्षी लक्ष्य को हासिल करने में मदद मिलेगी।
इस बात की भी जानकारी दें कि रतन टाटा ओला की पैरेंट कंपनी ANI टेक्नोलॉजीज में एक शुरुआती निवेशक भी हैं। उन्होंने जुलाई 2015 में ANI टेक्नोलॉजीज (Technologies) में निवेश किया था। इस साल मार्च में ओला इलेक्ट्रिक ने टाइगर ग्लोबल और मैट्रिक्स इंडिया की ओर से एक राउंड की फंड में 400 करोड़ रुपये जुटाए का एलान किया था।
ग्रोथ और डेवलपमेंट में एक अहम रोल अदा करेगी ओला इलेक्ट्रिक
हालांकि टाटा (Tata) का कहना है कि इलेक्ट्रिक व्हीकल इकोसिस्टम (Electric vehicle ecosystem) हर दिन आश्चर्यजनक रूप से बदल रहा है। मेरा मानना है कि ओला इलेक्ट्रिक (Electric) इसके ग्रोथ (Growth) और डेवलपमेंट (The development) में एक अहम रोल अदा करेगी। बता दें, ओला इलेक्ट्रिक अभी कई पायलट प्रोजेक्ट पर काम कर रही है। इसमें चार्जिंग सॉल्यूशन (Charging Solutions), बैटरी स्वैपिंग स्टेशन (Battery swapping stations) जैसे प्रोजेक्ट शामिल हैं।
2021 तक 10 लाख इलेक्ट्रिक व्हीकलस का लक्ष्य
वहीं दूसरी ओर ओला के सीईओ एवं कोफाउंडर (CEO and Cofounder) भाविश अग्रवाल (Bhavish Agarwal) का कहना है कि टाटा व्यक्तिगत तौर पर उनके एक मेंटर रहे हैं और ओला की इतने सालों की यात्रा में उनकी प्रेरणा अहम रही है। उन्होंने कहा, मैं ओला इलेक्ट्रिक बोर्ड (Ola Electric Board) में एक निवेशक (Investor) और एक मेंटर (Mentor) के रूप में उनका स्वागत करने के लिए बहुत उत्सुक हूं। एक बार फिर हमें उनका मार्गदर्शन मिलेगा, हम 2021 तक 10 लाख इलेक्ट्रिक व्हीकलस (Electric Vehicle) का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं। बता दें कि ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी (Ola Electric Mobility) का पायलट प्रोजेक्ट (Pilot project) नागपुर में शुरू किया गया है। वहीं 2018 में ओला ने 2021 तक भारतीय सड़कों पर 10 लाख इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (Electric vehicles) उतारने के अपने मिशन का एलान किया था।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 6 मार्च को सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24K, 22K और 18K गोल्ड रेट

Silver Price Today: शनिवार को बाजार में हड़कंप! फिर चांदी के दाम धड़ाम, जानें 1 किलो चांदी का रेट क्या है?

PNB का बड़ा फैसला! 13 डेबिट कार्ड से ATM कैश निकासी सीमा आधी, जानें किन कार्डधारकों पर पड़ेगा असर

Ladli Behna Yojana 34th Installment: 1500 या 3000 रुपये? जानें कब आएगी 34वीं किस्त और ऐसे करें स्टेटस चेक

Gold Rate Today: सराफा बाजार में सोने के दामों में लगातार कमी, जानें आज कितना सस्ता हुआ 22K और 24K गोल्ड

CM Kisan Samman Yojana: राजस्थान किसानों के लिए अपडेट! कब आएगी 6वीं किस्त, ऐसे चेक करें पेमेंट स्टेटस

Silver Price Today: 6 मार्च को भी चांदी में उतार-चढ़ाव! 30,100 रुपये टूटा भाव, जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: होली पर सस्ता हुआ सोना-चांदी का भाव, जानिए 24K, 22K और 18K गोल्ड रेट

Gold Rate Today: 10 मार्च को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में फिर आई तेजी, जानिए 24k, 22k 18k गोल्ड रेट

Gold Price Today: मिडिल ईस्ट जंग के बीच सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

PM Kisan Yojana: किसानों के लिए सुनहरा मौका! PM Kisan योजना से पाएं 3000 रुपए महीना, ऐसे भरें फॉर्म



Click it and Unblock the Notifications