आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) का मुनाफा (Profit) 5 फीसदी घटकर 969 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है।
नई दिल्ली: आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) का मुनाफा (Profit) 5 फीसदी घटकर 969 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है। ICICI बैंक ने वित्त वर्ष 2018-19 की जनवरी-मार्च तिमाही के लिए अपने रिजल्ट जारी कर दिए हैं। जानकारी दें कि Q4 में बैंक (Bank) का शुद्ध मुनाफा (Net profits) मामूली रूप से 5 फीसदी यानी 50 करोड़ रुपये घटकर 969.06 करोड़ रुपये पर आ गया। जबकि जनवरी-मार्च 2018 में यह आंकड़ा 1020 करोड़ रुपये का था।

वहीं जनवरी-मार्च 2019 के दौरान बैंक (Bank) की कुल इनकम (Total income) बढ़कर 20913.82 करोड़ रुपये रही। जबकि पिछले साल समान तिमाही में इनकम 19942.97 करोड़ रुपये थी। इस दौरान बैंक का ऑपरेटिंग प्रॉफिट (Operating profit) 6233.39 करोड़ रुपये रहा, जो जनवरी-मार्च 2018 में 7513.98 करोड़ रुपये था।
वित्त वर्ष के दौरान ICICI बैंक के आकड़ें
वहीं पूरे 2018-19 वित्त वर्ष (financial year) के दौरान ICICI बैंक का शुद्ध मुनाफा (Net profits of bank) गिरकर 3363.30 करोड़ रुपये पर आ गया। 2017-18 वित्त वर्ष के दौरान 6777.42 करोड़ रुपये था। वहीं पूरे वित्त वर्ष के दौरान बैंक (Bank) की कुल इनकम (Total income of bank) बढ़कर 77913.36 करोड़ रुपये रही, जो इससे पहले वित्त वर्ष के दौरान 72385.52 करोड़ रुपये रही थी। ICICI बैंक की बोर्ड मीटिंग (Board meeting) में 2018-19 के लिए शेयरधारकों (Shareholders) को 1 रुपये प्रति इक्विटी शेयर का डिविडेंड दिए जाने की सिफारिश की गई।
हालांकि तिमाही आधार (quarterly basis) पर बैंक (Bank) का ग्रॉस NPA जनवरी-मार्च 2019 के दौरान 7.38 फीसदी रहा, जो अक्टूबर-दिसंबर में 7.75 फीसदी था। वहीं नेट NPA Q4 में घटकर 2.29 फीसदी पर आ गया, जो अक्टूबर-दिसंबर में 2.58 फीसदी पर था।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
