अक्षय तृतीया (Akshaya Tritiya) से एक दिन पहले सोना (gold) महंगा हुआ, जबकि चांदी (silver) के दाम में कटौती देखने को मिली।
नई दिल्ली: अक्षय तृतीया (Akshaya Tritiya) से एक दिन पहले सोना (gold) महंगा हुआ, जबकि चांदी (silver) के दाम में कटौती देखने को मिली। सोमवार को दिल्ली सर्राफा बाजार (Delhi Sarafa Bazar) में 75 रुपए चमककर 32,720 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। हालांकि औद्योगिक मांग (Industrial demand) सुस्त रहने से चांदी 70 रुपए लुढ़कर 38,130 रुपए प्रति किलोग्राम पर रही।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना चांदी की कीमत
वहीं लंदन और न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, आज सोना हाजिर 3.25 डॉलर (dollar) की बढ़त में 1,282.00 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। जून का अमेरिकी सोना वायदा 1.60 डॉलर चढ़कर 1,282.90 डॉलर प्रति औंस बोला गया।
भारत में आज के सोने चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
बाजार विश्लेषकों (Market analysts) ने बताया कि सात मई को अक्षय तृतीया (Akshaya Tritiya)से पहले सर्राफा कारोबारियों ने अपनी खरीद बढ़ा दी है जिससे स्थानीय बाजार में पीली धातु के दाम बढ़े हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार (International market) में चांदी हाजिर 0.05 डॉलर की गिरावट के साथ 14.83 डॉलर प्रति औंस के भाव बिकी।
चांदी के दाम में रही गिरावट
हालांकि वैश्विक दबाव के बावजूद सोने की स्थानीय मांग में रही तेजी से सोना स्टैंडर्ड 75 रुपए महंगा होकर 32,720 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। सोना बिटुर भी इतनी ही मजबूती के साथ 32,550 रुपए प्रति दस ग्राम के भाव बिका। आठ ग्राम वाली गिन्नी 26,400 रुपए पर टिकी रही। औद्योगिक मांग (Industrial demand) की सुस्ती से चांदी में गिरावट रही।
भारत में आज के चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
चांदी हाजिर 70 रुपए की गिरावट में 38,130 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गयी। चांदी वायदा 315 रुपए चढ़कर 37,290 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। सिक्का (Coin) लिवाली और बिकवाली 1,000-1,000 रुपए की तेजी में क्रमश: 79 हजार और 80 हजार रुपए प्रति सैकड़ा पर बिके।
दिल्ली सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं के दाम
सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 32,720
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम : 32,550
चाँदी हाजिर प्रति किलोग्राम: 38,130
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 37,290
सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा : 79,000
सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा : 80,000
गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 26,400
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
