नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार (stock market) में इस सप्ताह कारोबारी रुझान कमजोर रहने के कारण प्रमुख संवेदी सूचकांकों में लगातार दूसरे सप्ताह गिरावट दर्ज की गई। कारोबारी सप्ताह के आखिरी सत्र में शुक्रवार को बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों वाला प्रमुख संवेदी सूचकांक 39,000 अंकों के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे बंद हुआ। खासतौर से बीएसई मिड-कैप और स्मॉल कैप शेयर सूचकांकों में ज्यादा गिरावट दर्ज की गई। इस सप्ताह के दौरान दो दिन अवकाश रहने के कारण पांच में से तीन ही दिन भारतीय शेयर बाजार में कारोबार हो पाया।

पिछले सप्ताह के मुकाबले इस सप्ताह सेंसेक्स (sensex) 104.07 अंकों यानी 0.27 फीसदी गिरावट के साथ 38,963.26 पर बंद हुआ। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों वाला प्रमुख संवेदी सूचकांक निफ्टी (NIFTY) 42.40 अंकों यानी 0.36 फीसदी गिरावट के साथ 11,712.25 पर रहा। बीएसई मिडकैप सूचकांक पिछले सप्ताह के मुकाबले 280.64 अंकों यानी 1.86 फीसदी गिरावट के साथ 14,783.35 पर बंद हुआ। वहीं, बीएसई स्मॉलकैप सूचकांक 265.23 अंकों यानी 1.79 फीसदी गिरावट के साथ 14,548.15 पर बंद हुआ।
कारोबारी सप्ताह के दौरान सोमवार को देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान होने के कारण कारोबार बंद रहे। अगले दिन मंगलवार को घरेलू बाजार में विदेशी बाजार से मिले संकेतों से उतार-चढ़ाव का दौर बना रहा, लेकिन कारोबार के आखिर में सेंसेक्स (SENSEX) पिछले कारोबारी सत्र के मुकाबले 35.78 अंकों यानी 0.09 फीसदी गिरावट के साथ 39,031.55 पर बंद हुआ। निफ्टी (nifty) भी मामूली 6.50 अंकों यानी 0.06 फीसदी कमजोरी के साथ 11,748.15 पर रहा। इसके अगले दिन बुधवार को महाराष्ट्र दिवस (may day) के अवसर पर अवकाश होने के कारण घरेलू शेयर बाजार में कारोबार बंद रहा।
घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार को भी लिवाली का कोई बड़ा सपोर्ट नहीं रहा और सेंसेक्स (sensex) 39,000 अंकों के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे फिसलकर बंद हुआ। सेंसेक्स पिछले कारोबारी सत्र के मुकाबले 50.12 अंकों यानी 0.13 फीसदी गिरावट के साथ 38,981.43 पर रहा। निफ्टी (nifty) भी 23.40 अंकों यानी 0.20 फीसदी फिसलकर 11, 724.75 पर बंद हुआ।
सप्ताह के आखिरी सत्र में शुक्रवार को शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव का दौर देखने को मिला और प्रमुख संवेदी सूचकांक पिछले सप्ताह के मुकाबले मामूली गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स शुक्रवार को पिछले सत्र की क्लोजिंग से 18.17 अंकों यानी 0.05 फीसदी फिसलकर 38,963.26 पर बंद हुआ और निफ्टी भी 12.50 अंकों यानी 0.11 फीसदी की कमजोरी के साथ 11,712.25 पर बंद हुआ।
भारतीय शेयर बाजार (stock market) पर इस सप्ताह जारी हुए प्रमुख आर्थिक आंकड़ों और कंपनियों के बीती तिमाही के नतीजों व अन्य विदेशी कारकों का असर होने के कारण कारोबारी रुझान मंद रहा। खासतौर से अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में रही अस्थिरता और अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के फैसले का असर बना रहा। फेड ने बुधवार को प्रमुख ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं करने का फैसला लिया।
यह भी पढ़ें : Rahul Gandhi : जानें Share Market में कितना है निवेश
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

एडवांस टैक्स की दूसरी किश्त: 15 सितंबर की डेडलाइन, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती?



Click it and Unblock the Notifications
