शनिवार को भी देश में पेटोल-डीजल (Petrol-Diesel) के दामों में हुई बढ़ोतरी। आपको बता दें कि शु्क्रवार को भी पेटोल-डीजल की कीमतें स्थिर बनी हुई थी।
नई दिल्ली: शनिवार को भी देश में पेटोल-डीजल (Petrol-Diesel) के दामों में हुई बढ़ोतरी। आपको बता दें कि शु्क्रवार को भी पेटोल-डीजल की कीमतें स्थिर बनी हुई थी। जबकि गुरुवार को पेटोल-डीजल की कीमतों में 6 पैसे प्रति लीटर का इजाफा देखने को मिला था।
जी हां आईओसीएल (IOCL) से मिली जानकारी के अनुसार कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के चलते इसका असर भारतीय तेल बाजार पर भी देखा जा सकता है। शनिवार को भारत की सबसे बड़ी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों मे बढ़ोतरी की है।

महानगरों में पेट्र्रोल की कीमत
आईओसीएल (IOCL) की वेबसाइट से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार शनिवार को दिल्ली में पेट्रोल 6 पैसे की बढोतरी बाद 73.13 रुपए प्रति लीटर हो गया। मुंबई में पेट्रोल 7 पैसे की बढ़ोतरी के साथ 78.71 रुपए प्रति लीटर हो गया। कोलकाता में पेट्रोल 7 पैसे की बढ़ोतरी के साथ 75.15 रुपए प्रति लीटर हो गया। चेन्नई में पेट्रोल 8 पैसे की बढ़ोतरी के साथ 75.92 रुफए प्रति लीटर हो गया।
डीजल की कीमत महानगरों में
आईओसीएल की वेबसाइट के अनुसार शनिवार को दिल्ली में डीजल 5 पैसे की बढ़ोतरी के साथ 66.71 रुपए प3ति लीटर हो गया है। मुंबई में डीजल 9 पैसे की बढ़ोतरी के बाद 69.86 रुपए प्रति लीटर हो गया है। कोलकाता में डीजल 6 पैसे बढ़ोतरी के बाद 68.45 रुपए प्रति लीटर हो गया है। चेन्नई में डीजल 9 पैसे की बढ़ोतरी के बाद 70.48 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
वहीं दिल्ली-एनसीआर स्थित नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और गुरुग्राम में पेट्रोल की कीमतें क्रमश: 72.41 रुपए, 72.3 रुपए, 73.14 रुपए और 72.93 रुपए प्रति लीटर रहीं। जबकि पेट्रोल के दाम चंडीगढ़, लखनऊ, पटना, भोपाल, इंदौर में क्रमश: 69.08 रुपए, 72.23 रुपए, 77.07 रुपए, 76.15 रुपए और 76.22 रुपए प्रति लीटर दर्ज किए गए।
अंतरराष्ट्रीय तेल बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। शनिवार को सुबह के सत्र में ब्रेंट क्रूड 0.14 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 70.85 डॉलर प्रति बैरल और WTI क्रूड 0.21 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 61.94 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहे हैं।
बता दें कि हर 15 दिन पर कीमतें रिवाइज होने की पुरानी व्यवस्था एक अप्रैल 2002 को शुरू हुई। इसके तहत पिछले 15 दिन में इंटरनेशनल मार्केट में पेट्रोल और डीजल की कीमतों (Petrol-diesel price) में बदलाव और इंटरनेशनल मार्केट (International market) में रुपए की कीमतों के आधार पर कीमतों में यह बदलाव किया जाता था। दरअसल सरकार पेट्रोलिेयम पदार्थों (Petroleum products) को नियंत्रण मुक्त करना चाहती थी। इसी के चलते पहले हर 15 दिन पर और बाद में रोजना आधार पर कीमतों में बदलाव की व्यवस्था को लागू किया गया।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
