दिल्ली सर्राफा बाजार (Delhi Sarafa Bazar) में सोना (gold) शनिवार को 175 रुपए चमककर 32,645 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया।
नई दिल्ली: दिल्ली सर्राफा बाजार (Delhi Sarafa Bazar) में सोना (gold) शनिवार को 175 रुपए चमककर 32,645 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी (silver) 500 रुपए के उछाल के साथ 38,200 रुपए प्रति किलोग्राम पर रही। बता दें कि लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिवस पर शुक्रवार को सोना हाजिर 8.45 डॉलर की बढ़त में अंतत: 1,278.85 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। वहीं यह दो महीने में इसकी (American gold) सबसे बड़ी एकदिनी तेजी है। जून का अमेरिकी सोना वायदा 8.20 डॉलर चढ़कर 1,280.20 डॉलर प्रति औंस बोला गया।

भारत में अपने शहर के सोना की कीमत जानने के लिए यहां देखें
वहीं बाजार विश्लेषकों (Market analysts) ने बताया कि दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर (dollar) में रही नरमी से सोने का बल मिला है। साथ ही निवेशकों (Investors) की तरफ से मांग बढ़ने से भी पीली धातु के दाम बढ़े। अंतरराष्ट्रीय बाजारों (International markets) में चांदी हाजिर शुक्रवार को 0.30 डॉलर की तेजी के साथ 14.90 डॉलर प्रति औंस के भाव बिकी।
स्थानीय स्तर पर बढ़ी सोने की मांग
वैश्विक समर्थन (Global support) के साथ अक्षय तृतीया से पहले सोने की स्थानीय मांग (Local demand) में भी तेजी आई है। इससे सोना स्टैंडर्ड 175 रुपए महंगा होकर 32,645 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। सोना (Silver) बिटुर भी इतनी ही मजबूती के साथ 32,475 रुपए प्रति दस ग्राम के भाव बिका। आठ ग्राम वाली गिन्नी 26,400 रुपए पर टिकी रही। चांदी (Silver) में भी बढ़त रही।
भारत में अपने शहर के चांदी की कीमत जानने के लिए यहां देखें
वहीं चांदी (Silver) हाजिर 500 रुपए की बढ़त में 38,200 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। चांदी (silver) वायदा 665 रुपए चढ़कर 36,975 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। सिक्का (coin) लिवाली और बिकवाली गत दिवस के क्रमश: 78 हजार और 79 हजार रुपए प्रति सैकड़ा पर स्थिर रहे।
दिल्ली सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं के दाम
- सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 32,645
- सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम : 32,475
- चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम: 38,200
- चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 36,975
- सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा : 78,000
- सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा : 79,000
- गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 26,400
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications