शुक्रवार को दिल्ली सर्राफा बाजार (Delhi Sarafa Bazar) में सोना (Gold) 150 रुपए टूटकर दो सप्ताह से अधिक के निचले स्तर 32,470 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया।
नई दिल्ली: शुक्रवार को दिल्ली सर्राफा बाजार (Delhi Sarafa Bazar) में सोना (Gold) 150 रुपए टूटकर दो सप्ताह से अधिक के निचले स्तर 32,470 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। दूसरी ओर चांदी (Silver) पांच महीने के निचले स्तर 37,700 रुपए पर टिकी रही। अंतरराष्ट्रीय बाजारों (International markets) में गुरुवार को बीच कारोबार में सोना पांच महीने के निचले स्तर 1,265.75 डॉलर प्रति औंस तक उतर गया था। आज यह 0.75 डॉलर (Dollar) फिसलकर 1,269.65 डॉलर प्रति औंस रह गया। जून का अमेरिकी सोना (American gold) वायदा 1.10 डॉलर की गिरावट में 1,270.90 डॉलर प्रति औंस बोला गया।

बता दें कि बाजार विश्लेषकों (Market analysts) ने बताया कि दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर में रही तेजी से विदेशों में सोने पर दबाव रहा। डॉलर के मजबूत होने से अन्य मुद्राओं वाले देशों के लिए सोना महंगा हो जाता है। इससे इसकी मांग कम होती है और कीमतों में नरमी आती है। वैश्विक स्तर पर चांदी (Silver at global level) हाजिर 0.01 डॉलर चढ़कर 14.61 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।
भारत में आज के सोने की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
जबकि दूसरी ओर स्थानीय बाजार (local market) में सोने (Gold) में लगातार चौथे दिन गिरावट देखी गई। सोना स्टैंडर्ड 150 रुपए टूटकर 18 अप्रैल के बाद के निचले स्तर (Lower level) 32,470 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। सोना बिटुर भी इतनी ही गिरावट में 32,300 रुपए प्रति दस ग्राम पर रहा। आठ ग्राम वाली गिन्नी 26,400 रुपए पर स्थिर रही।
चांदी हाजिर 06 दिसंबर के बाद के निचले स्तर 37,700 रुपए प्रति किलोग्राम पर स्थिर रही। चांदी वायदा 65 रुपए फिसलकर 36,310 रुपये प्रति किलोग्राम बोली गई। सिक्का (Coin) लिवाली और बिकवाली गत दिवस के क्रमश: 78 हजार और 79 हजार रुपए प्रति सैकड़ा पर टिके रहे।
भारत में आज के चांदी की कीमत जानने के लिए यहां देखें
दिल्ली सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं के दाम
सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 32,470
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम : 32,300
चाँदी हाजिर प्रति किलोग्राम: 37,700
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 36,310
सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा : 78,000
सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा : 79,000
गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 26,400
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
