आइडिया (Idea) ने प्रीपेड ग्राहकों (Prepaid customers) के लिए एक नया ऑफर लॉन्च किया है।
नई दिल्ली: आइडिया (Idea) ने प्रीपेड ग्राहकों (Prepaid customers) के लिए एक नया ऑफर लॉन्च किया है। कंपनी के नए ऑफर में ग्राहकों को 1 साल तक डेटा और कॉलिंग (Data and calling) की सुविधा मिलेगी। अपने ग्राहकों को लुभाने के लिए सभी टेलीकॉम कंपनियों (Telecom companies) के बीच में काफी लंबे समय से प्राइस वॉर छिड़ गया है। सभी अपने नए-नए प्लान से लोगों को आकर्षित करने में लगे हुए हैं। ऐसे में पिछले काफी समय से आइडिया (Idea) की ओर से कोई प्लान पेश नहीं किया गया था। लेकिन अब आइडिया ने अपने ग्राहकों के लिए एक नया प्लान निकाला है जो बाकी टेलिकॉम कंपनियों (Telecom companies) पर भारी पड़ सकता है। आइडिया के इस नए ऑफर की खासियत यह है कि इसमें ग्राहकों को पूरे साल के लिए डाटा और कॉलिंग फ्री मिलेंगी।

अनलिमिटेड कॉलिंग और रोजाना 1.5 जीबी डाटा
आइडिया (Idea) अपने इस प्लान से जियो (Jio) को टक्कर देने की तैयारी में है। हाल ही में आइडिया ने घोषणा की है कि इस नए ऑफर के तहत ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉलिंग (Unlimited Calling) और रोजाना 1.5 जीबी डाटा उपलब्ध कराया जाएगा। ग्राहकों को यह सुविधा पूरे साल दी जाएगी। इस ऑफर को पाने के लिए ग्राहकों को पहले आइडिया वेबसाइट में ऑफर वेबपेज पर सिटी क्रेडिट कार्ड (City Credit Card) के लिए अप्लाई करना होगा। बता दें कि टेलीकॉम टॉक (Telecom talk) की रिपोर्ट में कहा गया है कि सिटी बैंक (City Bank) का क्रेडिट कार्ड (Credit Card) मिल जाने के बाद ग्राहकों को 30 दिनों के अंदर अपने क्रेडिट कार्ड (Credit Card) से 4000 रुपए खर्च करने होंगे। यह जरूरी नहीं है कि ग्राहक एक बार में इस क्रेडिट कार्ड से 4000 रुपए खर्च करें।
ऑफर का लाभ केवल 23 साल से कम उम्र के लोगों को मिलेगा
हालांकि ग्राहक (customer) को एक महीने के अंदर 4000 रुपए खर्च करने होंगे। ऐसा करने के बाद ही ग्राहकों को सालभर के लिए प्लान का लाभ मिल पाएगा। आइडिया द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक इस प्लान की वैलिडिटी (Validity) सीमित समय के लिए है। इस ऑफर का लाभ उठाने के लिए ग्राहकों को केवल Rewards, IOC, Cashback और Premier Miles क्रेडिट कार्ड (Credit Card) ही खरीदना पड़ेगा। यह ऑफर का लाभ केवल उन ही ग्राहकों को मिलेगा जिनकी उम्र 23 से कम होगी।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

29 अगस्त को सोना हुआ सस्ता: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

सितंबर में बैंक रहेंगे कई दिन बंद: घर से निकलने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Q1 FY27 GDP आंकड़े: क्या 7% की ग्रोथ से खुश होगा शेयर बाजार?



Click it and Unblock the Notifications
