रिलायंस जियो ( Reliance JIO) एक 'सुपर ऐप' (Super App) पर काम कर रहा है जो 100 सेवाएं एक प्लेटफॉर्म मुहैया कराएगा।
नई दिल्ली: रिलायंस जियो ( Reliance JIO) एक 'सुपर ऐप' (Super App) पर काम कर रहा है जो 100 सेवाएं एक प्लेटफॉर्म मुहैया कराएगा। जी हां जानकारी दें कि रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) (RIL) के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) दुनिया का सबसे बड़ा ऑनलाइन-टू-ऑफलाइन (Online-to-Offline) नया ई-कॉमर्स प्लैटफॉर्म (E-commerce platform)अधिकारिक रूप से लॉन्च करने की तैयारी में हैं। यह ऐमजॉन और वॉलमार्ट-फ्लिपकार्ट को झटका देने वाला होगा। रिलायंस जियो ( Reliance JIO)एक 'सुपर ऐप' पर काम कर रही है। रिलायंस जियो का यह सुपर ऐप (Super app) एक प्लैटफॉर्म (Platform) पर 100 से ज्यादा सर्विसेज उपलब्ध कराएगा।
फिलहाल 30 करोड़ से ज्यादा सब्सक्राइबर्स जियो के
इस बात से भी अवगत करा दें कि रिलायंस जियो (Reliance JIO) भारत में फिलहाल 30 करोड़ से ज्यादा सब्सक्राइबर्स (Subscribers) को सर्विसेज उपलब्ध (Services Available) करा रही है। इसके डेटा और वॉइस ट्रैफिक (Voice Traffic) में शानदार ग्रोथ देखने को मिली है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस समय 'सुपर ऐप' लॉन्च करने से रिलायंस भारत का वीचैट (WeChat) बनाने के मामले में दबदबे वाली पोजिशन में आ जाएगा। जहां स्नैपडील (snapdeal), पेटीएम (Paytm), फ्रीचार्ज (free charge), फ्लिपकार्ट और हाइक नाकाम हो गए हैं।
ई-कॉमर्स, ऑनलाइन बुकिंग और पेमेंट्स की सुविधा
बता दें कि इंडस्ट्री इंटेलीजेंस ग्रुप (Industry Intelligence Group) (IIG) के हेड प्रभु राम ने बताया हैं कि जियो डिवाइसेज (jio Devices) की हर जगह मौजूदगी से रिलायंस पावरफुल पोजिशन में है। यह अपने यूजर्स के एक व्यापक इकोसिस्टम को एक मल्टी-लेयर्ड फैब्रिक (Multi-Layered Fabric) से कनेक्ट कर सकता है और एक वन स्टॉप सुपर ऐप के जरिए कई सर्विसेज ऑफर करने के साथ ऑनलाइन-टू-ऑफलाइन कनेक्ट (Online-to-Offline Connect) हो सकता है।
रिलायंस जियो का सुपर ऐप एक ही जगह पर ई-कॉमर्स, ऑनलाइन बुकिंग (Online booking) और पेमेंट्स (payments) की सुविधाएं उपलब्ध कराएगा। वहीं उन्होंने इस बात की भी जानकारी दी हैं कि भारत एक मोबाइल-फर्स्ट नेशन (Mobile-first nation) है और तमाम सहूलियतें उपलब्ध कराने वाला एक सेल्फ-कन्टेन्ड ग्राहकों को काफी पसंद आएगा।
करीब 3 करोड़ मर्चेंट्स की जिंदगी बदल देगा
वहीं रिलायंस जियो (Reliance jio) के पास अब कान्वर्सेशनल आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (Convertential Artificial Intelligence) लेयर, एक वर्नाकुलर वॉइस टेक लेयर, एक लॉजिस्टिक्स लेयर के साथ AI आधारित एजुकेशन लेयर है। राम का कहना है, 'जियो डिवाइसेज नेटवर्क के साथ यह सारी चीजें रिलायंस को भारत का वीचैट (Wechat) बनाने के मामले में दबदबे वाली पोजिशन में लाता है।
भारत के तेजी से बढ़ते ई-कॉमर्स मार्केट के 2021 तक 84 अरब डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद है जो कि 2017 में 24 अरब डॉलर के स्तर पर था। यह बात डेलॉयट इंडिया (Deloitte India) और रीटेल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (Retail Association of India) की संयुक्त रिपोर्ट में कही गई है। मुकेश अंबानी के मुताबिक, नया कॉमर्स प्लैटफॉर्म देश भर में करीब 3 करोड़ मर्चेंट्स की जिंदगी बदल देगा।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications