गुरुवार को दिल्ली सर्राफा बाजार (Delhi Sarafa Bazar) में सोना (gold) 250 रुपए टूटकर दो सप्ताह के निचले स्तर 32,620 रुपए प्रति दस ग्राम और चांदी (silver) 825 रुपए लुढ़ककर पांच महीने के निचले स्तर 37
नई दिल्ली: गुरुवार को दिल्ली सर्राफा बाजार (Delhi Sarafa Bazar) में सोना (gold) 250 रुपए टूटकर दो सप्ताह के निचले स्तर 32,620 रुपए प्रति दस ग्राम और चांदी (silver) 825 रुपए लुढ़ककर पांच महीने के निचले स्तर 37,700 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। बता दें कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व (US Federal Reserve) के ब्याज दर (Rate of interest) नहीं घटाने से विदेशी बाजारों (Foreign markets) में सोना एक सप्ताह के निचले स्तर (low level) पर आ गया। इसका असर आज स्थानीय बाजार (local market)पर भी देखा गया।

अंतरराष्ट्रीय में सस्ता हुआ सोना
अंतरराष्ट्रीय स्तर (International level) पर सोना हाजिर 6.65 डॉलर की गिरावट के साथ 1,270.80 डॉलर प्रति औंस पर रहा। बुधवार को अमेरिकी केंद्रीय बैंक (American central bank) के ब्याज दर (Interest rate) स्थिर रखने की घोषणा के बाद यह 1,270.37 डॉलर प्रति औंस तक लुढ़क गया था जो एक सप्ताह का निचला स्तर है। जून का अमेरिकी सोना वायदा 12.50 डॉलर की गिरावट के साथ 1,271.70 डॉलर (dollar)प्रति औंस बोला गया। विदेशों में चांदी हाजिर भी 0.05 डॉलर टूटकर 14.61 डॉलर प्रति औंस रह गई।
भारत में आज के सोने की कीमत जानने के लिए यहां देखें
गिन्नी की कीमत स्थिर
विदेशी बाजारों (Foreign markets) के दबाव में स्थानीय बाजार (local market) में सोना स्टैंडर्ड 250 रुपए टूटकर 18 अप्रैल के बाद के निचले स्तर 32,630 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। यह पीली धातु में दो सप्ताह की सबसे बड़ी गिरावट है। सोना बिटुर इतना ही लुढ़ककर 32,450 रुपए प्रति दस ग्राम पर रहा। आठ ग्राम वाली गिन्नी मजबूती से 26,400 रुपये पर टिकी रही।
वहीं दूसरी ओर चांदी (silver) की औद्योगिक ग्राहकी (Industrial subscription) भी कमजोर रहने से इसमें ज्यादा गिरावट रही। चांदी हाजिर 825 रुपए लुढ़ककर 37,700 रुपए प्रति किलोगाम रह गया। यह पिछले साल 06 दिसंबर के बाद का निचला स्तर है। साथ ही यह एक महीने की सबसे बड़ी गिरावट भी है। चांदी वायदा 700 रुपए गिरकर 36,375 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। सिक्का (coin) लिवाली और बिकवाली दो-दो हजार रुपए टूटकर क्रमश: 78 हजार और 79 हजार रुपए प्रति सैकड़ा के भाव बिके।
भारत में आज के चांदी की कीमत यहां देखें
दिल्ली सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं के दाम
सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 32,620
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम : 32,450
चाँदी हाजिर प्रति किलोग्राम: 37,700
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 36,375
सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा : 78,000
सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा : 79,000
गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 26,400
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

एडवांस टैक्स की दूसरी किश्त: 15 सितंबर की डेडलाइन, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती?



Click it and Unblock the Notifications
