पोस्टल ऑर्डर (Postal order) का इस्तेमाल अगर आप भी अक्सर करते है तो आपके लिए अच्छी खबर है।
नई दिल्ली: पोस्टल ऑर्डर (Postal order) का इस्तेमाल अगर आप भी अक्सर करते है तो आपके लिए अच्छी खबर है। पोस्ट ऑफिस (post office) ने ग्राहकों को एक नई सुविधा दी है। इंडियन पोस्टल ऑर्डर (Indian Postal Order) (IPO) को इलेक्ट्रिोनिक फार्म (Electronic Form) में ऑनलाइन खरीदा जा सकता है, जिसे eIPO कहते हैं। जी हां सरकारी नैकरी के लिए अप्लाई करने वाले लोगों को आवेदन के समय परीक्षा शुल्क देने के लिए पोस्टल ऑर्डर (Postal order) की जरूरत होती है। इस स्थिति में आवेदनकर्ता ऑनलाइन eIPO खरीदकर आप पोस्ट ऑफिस (post office) के चक्कर लगाने से बच सकते हैं। आवेदनकर्ता (applicant) 10 रुपए, 20 रुपए और 50 रुपए तक के ऑनलाइन eIPO खरीद सकते हैं।

RTI फाइल करने के लिए भी eIPO की जरूरत
आपको बता दें कि फीस जमा करने के अलावा eIPO का इस्तेमाल आरटीआई फाइल (RTI file) करने के लिए भी किया जाता है। तो यदि आप भी ऑनलाइन eIPO खरीदना चाहते हैं तो इसके लिए आपको भारतीय डाक (Indian Posts) के ePost Office पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराना होगा। जानकारी दें कि रजिस्ट्रेशन का लिंक आपको इंडिया पोस्ट की वेबसाइट (India Post Website) www.indiapost.gov.in पर मिल जाएगा। इसके साथ ही www.epostoffice.gov.in पर क्लिक करके भी पोर्टल (Postel) पर सीधे पहुंचा जा सकता है। यहां रजिस्ट्रेशन (Registration) करने के लिए आपको अपना ईमेल आइडी, मोबाइल नंबर, पता जन्मतिथि की पूरी जानकारी भरनी होगी। रजिस्ट्रेशन (Registration) करने के लिए मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी अनिवार्य है।
बैंक के डेबिट या क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर सकते
इस बात से भी अवगत करा दें कि ऑनलाइन (Online) eIPO खरीदने के लिए आप किसी भी बैंक के डेबिट या क्रेडिट कार्ड (Bank Debit or credit card) का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा नेट बैंकिंग (Net Banking) से भी पेमेंट (Payment) हो सकता है। पेमेंट के बाद स्क्रीन पर eIPO स्क्रीन पर दिखने लगेगा। इसे प्रिंट किया जा सकता है। इस प्रिंट आउट को संबंधित संस्थान या संगठन (Institution or organization) को सॉफ्ट कॉपी या हार्ड कॉपी के रूप में भेजा जा सकता है। अब पोस्टल ऑर्डर (Postel Order) लेने के लिए डाक घर की लंबी लाइनों में नहीं लगना पड़ेगा है। बता दें कि eIPO की शुरुआत भारत सरकार की पहल डिजिटल इंडिया (Digital India) के तहत की गई है। eIPO सभी के लिए एक बड़ी राहत है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications