दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल (Bharti Airtel) ने ऑनलाइन म्यूजिक (Online music) वीडियो क्षेत्र में उतरने की घोषणा की है।
नई दिल्ली: दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल (Bharti Airtel) ने ऑनलाइन म्यूजिक (Online music) वीडियो क्षेत्र में उतरने की घोषणा की है। एयरटेल (Airtel) ने अपने विंक (Wynk) म्यूजिक ऐप (Music App) के बाद यूजर्स के लिए विंक ट्यूब (Wynk Tube) वीडियो स्ट्रीमिंग ऐप लॉन्च किया है। इस वीडियो स्ट्रीमिंग ऐप (Video streaming app) के जरिये यूजर्स (Users) 40 लाख से ज्यादा ऑडियो या वीडियो कंटेट को स्ट्रीम कर सकेंगे। अच्छी बात ये हैं कि इस ऐप में यूजर्स को भोजपुरी, कन्नड़, तमिल, तेलूगू, मराठी, पंजाबी सहित 12 प्रमुख भारतीय भाषाओं में ऑडियो-वीडियो कंटेट (Audio-video content) मिलेगा। हालांकि जानकारी दें कि इस ऐप को फिलहाल केवल एंड्रॉयड यूजर्स (Android users) के लिए ही लॉन्च किया गया है।

एयरटेल विंक म्यूजिक ऐप एयरटेल यूजर्स के लिए फ्री
वहीं इसके फीचर्स लोकप्रिय वीडियो प्लेटफॉर्म (Video platform) यूट्यूब (Youtube) की तरह ही है। यह भी आपको ऑडियो और वीडियो अपने प्लेटफॉर्म पर ऑफर करता है। इस बात की जानकारी दें कि एयरटेल विंक (Airtel Wynk) म्यूजिक ऐप एयरटेल यूजर्स (Airtel users) के लिए फ्री है। इस ऐप के जरिये यूजर्स अनलिमिटेड सॉन्ग (Unlimited songs) स्ट्रीम और डाउनलोड कर सकते हैं। वहीं, नॉन एयरटेल यूजर्स (Airtel users)को इस ऐप के लिए 30 दिन का फ्री ट्रायल मिलेगा और उसके बाद 99 रुपये प्रति महीने की दर से चार्ज किया जाएगा।
फिलहाल, एयरटेल विंक ट्यूब (Airtel Wynk Tube) पर यूजर्स को तीन भाषाओं- हिंदी, पंजाबी और भोजपुरी में सॉन्ग और वीडियो मिलेंगे। ऐप में यूजर डिस्प्ले लैंग्वेज हिंदी या अंग्रेजी में से कोई सेट कर सकते हैं। इस ऐप पर यूजर्स को रेकमेंडेड प्ले लिस्ट, सॉन्ग और आर्टिस्ट के ऑडियो और वीडियो मिलेंगे। ऐप के नीचे की तरफ यूजर्स (User) को ट्रेंडिंग सेक्शन (Trending Section) और माय म्यूजिक मिलेगा। इस ऐप के जरिये यूजर्स के डिवाइस में इंस्टॉल (Install in device) किया हुआ म्यूजिक भी सिंक किया जा सकेगा।
एप PIP और वॉइस सर्च को भी सपोर्ट करता
इसके साथ ही, यूजर्स अपने प्ले-लिस्ट को क्यूरेट भी कर सकते हैं जो हर सप्ताह यूजर्स (user) के ज्यादा सुने गए सॉन्ग के साथ बदलता रहता है। इस एप में यूजर्स एक टैप करके ऑडियो से वीडियो में स्विच कर सकते हैं। ऐसा फीचर यूट्यूब (Feature youtube) में भी मिलता है। इतना ही नहीं, यह ऐप पिक्चर इन पिक्चर (PIP) और वॉइस सर्च (Voice Search) को भी सपोर्ट करता है। इस ऐप की साइज 5.9 एमबी है, ऐसे में बेसिक स्मार्टफोन यूजर्स के लिए भी इसे इस्तेमाल करना आसान है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

एडवांस टैक्स की दूसरी किश्त: 15 सितंबर की डेडलाइन, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती?



Click it and Unblock the Notifications
